Cli

अमिताभ बच्चन की फिल्मों पर इस देश में था बैन, लोग चोरी-छिपे देखते थे मूवी

Uncategorized

अमिताभ के चाहने आज देश ही नहीं, विदेश में भी हैं, जो उनपर जान छिड़कते हैं. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी लोगों के फेवरेट बने हुए हैं. अपने करियर में अमिताभ ने मुकाम हासिल किया है उसे पाना हर किसी को बस की बात नहीं हैं

अमिताभ बच्चन फिल्म जंजीर के बाद वो धाक जमाई थी कि विदेशों में भी उनका डंका बजने लगा था. हिट पे हिट देने वाले बिग बी के फैंस उनकी फिल्मों की रिलीज पर नजर टिकाए रहते थे. लेकिन 1 देश में उनकी फिल्मों पर बैन लगा दिया था. लोग छिप-छिपकर वहां उनकी फिल्में देखते थे.

बॉलीवुड के दो सुपर स्टार राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने ‘आनंद’ और ‘नमक हराम’ जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है. उस समय इंडस्ट्री में राजेश खन्ना की तूती बोलती थी. फिर 1973 में ‘जंजीर’ से अमिताभ बच्चन रातोंरात सुपर स्टार बनकर उभरे. पूरे 15 साल इंडस्ट्री में एकतरफा राज किया. 80 के दशक में एक समय ऐसा भी आया जब राजेश खन्ना की फिल्म का मुहुर्त शॉट देने अमिताभ बच्चन पहुंचे थे. इस फिल्म के गाने ब्लॉकबस्टर साबित हुए. यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं…….

अमिताभ ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. लेकिन मिडिल ईस्ट, खासतौर पर मिस्र में उनकी फिल्मों पर बैन लगा दिया गया थाय इसके पीछे की वजह ये थी कि उनका वहां ऐसा क्रेज था कि वहां के सरकार इस बात की चिंता खा गई और उन्होंने एक्टर पर बैन लगा दिया.साल 1980s में अमिताभ बच्चन सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि इजिप्ट (मिस्र) में भी सुपरस्टार बन चुके थे. जब वहां उनकी फिल्में रिलीज होती थी तो, लोग थिएटर के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं, वहीं, दूसरी तरफ वहां मिस्त्र के लोकल सिनेमाघर खाली पड़े रहते थे.

मिस्र सिनेमा के तो हालात इतने बिगड़ गए थे कि कहा जाता है कि वहां की सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया था कि अमिताभ बच्चन की फिल्मों पर रोक लगाई जाए ताकि यहां कि लोकल इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया जा सके.लेकिन लोग अमिताभ बच्चन की एक्टिंग के ऐसे दीवाने थे कि वह उनकी फिल्में देखे बिना रह ही नहीं पाते थे. वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने वहां के छोटे थिएटर्स में चोरी छुपे फिल्म देखना शुरू किया, जहां उनकी फिल्में गैर कानूनी तरीके से रिलीज होती थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *