Cli

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद गहरे सदमे में पराग! क्यों पहुंचे श्मशान घाट?

Uncategorized

पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला टीवी की एक लोकप्रिय जोड़ी। लेकिन 2025 में उनका यह साथ टूट गया। 42 साल की उम्र में शेफाली का निधन हो गया और पराग गहरे सदमे में चले गए। अब वो श्मशान घाट जाते हैं। आत्माओं से बात करते हैं। महसूस करते हैं।

ऐसा वह खुद कह रहे हैं। पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला। इनकी जोड़ी जबरदस्त रही। वो आज भी शेफाली की यादों में जी रहे हैं। आलम यह है कि अब वो श्मशान घाट पहुंच गए। जहां उन्होंने आत्माओं को भी महसूस किया है। शेफाली ज़रीवाला की मौत के बाद पराग अपना ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर बिताते हैं। उन्होंने अपना YouTube चैनल शुरू किया है।

वॉग में पराग अपनी लाइफ के अनुभव, ट्रैवल, जर्नी और बहुत सारी चीजें शेयर करते हैं। हाल ही में वह मोदी नगर के श्मशान घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मरे हुए लोगों की आत्माओं को महसूस किया। श्मशान घाट में पराग ने अदृश्य शक्तियों से बात की और उनकी मौजूदगी भी महसूस की। पराग ने श्मशान घाट आत्माओं की हलचल फील की। कैमरे पर वहां का दृश्य दिखाते हुए उन्होंने कहा कि मुझे एनर्जी महसूस हो रही है। यहां के श्मशान घाट में बहुत शांति है। यहां बहुत ज्यादा सुकून मिल रहा है।

इसके बाद उन्होंने श्मशान घाट की अजीब सी एक्टिविटी दिखाई दी। अजीब सी आवाजें भी सुनाई दी। उन्होंने आत्माओं से बात करते हुए कहा कि मैं यहां आप लोगों को परेशान करने नहीं आया हूं। आप लोग जहां हैं खुश रहिए, शांति से रहिए। श्मशान घाट में भगवान कृष्ण और अर्जुन की पेंटिंग भी लगी दिखाई दी। पेंटिंग में श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश लिखे थे।

पराग कहते हैं कि नारायण हमारे साथ है, हरि हमारे साथ है, शेफाली हमारे साथ है। तो डर किस बात का है भाई? पराग के वीडियो पर फैंस ने रिएक्ट करते हुए श्मशान घाट क्यों जाना है? किसी मंदिर जाइए। यह बातें लिखी है। दूसरे ने लिखा है कि मैं आपकी भावना का सम्मान करता हूं। समझ सकता हूं। कईयों ने लिखा यह बहुत डरावना है। कुछ लोगों ने तो कहा कि प्लीज धार्मिक वीडियो बनाइए। ऐसे डरावने नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *