Cli

क्यों छोड़ा अदनान सामी ने पाकिस्तान? क्यों ली भारत की नागरिकता? बताई बड़ी वजह

Uncategorized

अदनान सामी ने भारत की नागरिकता मिलने के बाद अपनी जिंदगी और कामकाज में आए बदलावों पर बात की. उन्होंने कहा कि आशा भोसले ने उन्हें भारत आने के लिए प्रोत्साहित किया था.फेमस सिंगर अदनान सामी ने हालिया इंटरव्यू में पाकिस्तान और भारत की नागरिकता मिल जाने के बाद अपने कामकाज और जिंदगी में आए बदलावों को लेकर खुलकर बातचीत की. सिंगर को 2016 में भारत की नागरिकता मिली थी. इससे पहले तक वह पाकिस्तान के नागरिक हुआ करते थे. अब उन्होंने इस विषय पर बात की

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में अदनान सामी ने कहा कि वह भारत के और भारत उनका हो चुका है. सिंगर का कहना है कि जब वह पाकिस्तान के नागरिक थे तब भी उन्हें कभी भी भारत में काम मिलने में परेशानी नहीं हुई. बस ये है कि भारतीय नागरिका मिलने के बाद चीजें थोड़ा बदल गई है. जैसे मैं भारत का हो गया और भारत मेरा हो गया.

पाकिस्तान छोड़ने की क्या वजह थी? इस पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके करियर की राह इतनी बेहतरीन नहीं थी जितना कुछ भारत में था. उन्हें सही मौके और सपोर्ट नहीं मिल रहा था तो उन्होंने आखिरकार भारत आने का फैसला लिया.

आशा भोसले ने किया प्रोत्साहितअदनान सामी ने ये भी बताया कि भारत आने के लिए उन्हें आशा भोसले ने ही प्रोत्साहित किया था. वह पहली बार 2001 में विजिटर वीजा के तौर पर इंडिया आए थे. इसके बाद उन्होंने इंडियन इंडस्ट्री में काम किया और खूब फेम हासिल किया. साल 2015 में उनका पाकिस्तान में पासपोर्ट रेन्यू नहीं हुआ तो उन्होंने भारतीय सरकार से नाागरिकता की मां की. इस तरह गृह मंत्रालय ने 2016 में उन्हें भारत की नागरिकता दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *