सोमवार की सुबह फिलीपींस में कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि देखते ही देखते सब कुछ मलबे में तब्दील हो गया। मिंडा नाव द्वीप के पास समुद्र में आए 7.8 तीव्रता के महाभूकंप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस भयानक जलजले में अब तक 32 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 200 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भूकंप के बाद समंदर ने भी रौद्र रूप दिखाया और सुनामी की लहरें उठने लगी।
सोमवार की सुबह जब बच्चे स्कूलों में थे और लोग अपने दफ्तरों के लिए निकल रहे थे। ठीक उसी वक्त जमीन ऐसी हिली कि पैर टिकना मुश्किल हो गए। फिलीपींस में आए इस शक्तिशाली भूकंप ने चंद पलों में सब कुछ तहस-नहस कर दिया। बताया जा रहा है कि यह इस साल फिलीपींस में आया सबसे खतरनाक और शक्तिशाली भूकंप था। भूकंप का केंद्र मिडनाव द्वीप के पास सारंगानी प्रांत [संगीत] के मासी कस्बे से 32 कि.मी. दूर समंदर में 33 कि.मी. की गहराई पर था।
भारतीय समय अनुसार सुबह 5:07 पर आए इस जलजले ने सबसे ज्यादा [संगीत] नुकसान दुकानों, दफ्तरों और कमर्शियल बिल्डिंग्स को पहुंचाया है। दावाओ शहर में तो बड़ी-बड़ी इमारतों के हिस्से ताश के पत्तों की तरह ढह गए। खतरा सिर्फ भूकंप तक सीमित नहीं रहा। जलजले के फौरन बाद समंदर में सुनामी की लहरें उठने लगी। करीब 4.6 [संगीत] फीट यानी 1.4 मीटर ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में दहशत पैदा कर दी। एहतियात के तौर पर पड़ोसी [संगीत] देश इंडोनेशिया और मलेशिया ने भी सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया जिसे बाद में वापस लिया गया। अलाबेल के मशहूर लाडोल बीच रिसोर्ट की जमीन में भयानक दरारें आ गई और कई कॉर्टेज जमीदोज हो गए। फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान [संगीत] के मुताबिक मुख्य भूकंप के बाद तबाही का सिलसिला थमा नहीं है।
सुबह 11:00 बजे तक 138 [संगीत] आफ्टर शॉक्स यानी भूकंप के बाद के झटके दर्ज किए जा चुके हैं। जिनकी तीव्रता 1.3 से लेकर 6.7 [संगीत] तक रही। फिलहाल युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलीपींस की धरती में आए विनाशकारी जलजले के कई दिल दहला देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं।
जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भूकंप के झटकों के बीच स्कूली बच्चे मैदान में बैठ गए। इस दौरान जमीन हिलती नजर आई और बच्चे दहशत से चीखते चिल्लाते दिखे। भूकंप के दौरान बच्चों [संगीत] के एक स्कूल में टीनशेट गिर गया। जबकि कई बिल्डिंग भरभरा कर जमीदोज हो गई। जिनका मलबा सड़क पर बिखर गया। खैर जलजला तो चला गया लेकिन अब सिर्फ हर [संगीत] जगह तबाही के जख्म नजर आ रहे हैं। जिन्हें भरने में सालों लग सकते हैं। एबीपी गंगा खबर आपकी जुबान आपकी।