Cli

जैकी श्रॉफ ने लिखी अपनी आखिरी वसीयत पत्नी-बेटा-बेटी को कुछ नहीं दिया

Uncategorized

70 साल के बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने लिख डाली अपनी वसीहत। मौत से पहले जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया को बताई अपनी वसीहत। आखिरकार क्यों जैकी श्रॉफ ने अपने बेटा, बेटी और यहां तक कि अपनी पत्नी को भी अपनी जायदाद में से नहीं दी एक भी फूटी कौड़ी? आखिरकार किसके नाम कर दी जैकी श्रॉफ ने अपनी करोड़ों की जायदाद। हेलो दोस्तों, मैं हूं पूनम अधिकारी। जैकी श्रॉफ जिन्हें आप भीड़ू के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने आज Instagram पर अपनी एक ऐसी स्टोरी शेयर की जिसको देखकर दुनिया वाले हैरान हो गए। दरअसल जैकी श्रॉफ ने अब से बस कुछ घंटे पहले ही अपनी Instagram स्टोरी पर अपनी वसीयत के पेपर्स पूरी दुनिया के साथ शेयर कर दिए हैं। यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं, यह है जैकी श्रॉफ की वसीहत जिसे खुद जैकी श्रॉफ ने पूरे होशो हवास के साथ लिखा है और नीचे अपने साइन भी किए हैं।

जैकी श्रॉफ चाहते हैं कि उनके मरने के बाद उनके परिवार में किसी तरह का झगड़ा ना हो। इसीलिए उन्होंने अपने मरने से पहले ही अपनी पूरी जायदाद का अच्छे से बंटवारा कर दिया है। किसे क्या मिलेगा वह सब लिख दिया है। लेकिन लोग हैरान इस बात में है कि जैकी श्रॉफ ने अपने इस जायदाद में ना ही अपने बेटे टाइगर ना ही अपनी बेटी कृष्णा और यहां तक कि अपनी पत्नी आयशा को कुछ भी नहीं दिया। तो किसके नाम कर दी जैकी श्रॉफ ने जायदाद वो सब मैं आपको बताने वाली हूं। बताने से पहले वीडियो को शेयर करें। चैनल को भी फॉलो करें। जैकी श्रॉफ हमेशा जब भी मिलते हैं तो हमने देखा है उनके या तो हाथ में पौधा होता है या तो गले में पौधा होता है। जैकी श्रॉफ को पेड़-पौधों से कितना प्यार है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन हमने कभी दुनिया अपनी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जैकी श्रॉफ का जो वसीहत है

जो उन्होंने अपनी जायदाद का बंटवारा कर दिया है। उसका सीधा-सीधा कनेक्शन भी अब पेड़ पौधों से है। जी हां, जैकी श्रॉफ ने अपनी जायदाद बना दी है। और यह तस्वीर जो आप देख सकते हैं, इस वक्त स्क्रीन में जो आप पेपर्स देख रहे हैं, यह जैकी श्रॉफ ने खुद अपने Instagram पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी जायदाद का बंटवारा किया है। अब जायदाद के बंटवारे में जैकी श्रॉफ ने किसको क्या दिया है? अगर अपने परिवार को नहीं दिया तो पेड़-पौधों को क्या मिला है? वो सब मैं आपको बताती हूं। सबसे पहले मैं आपको समझाती हूं कि जैकी श्रॉफ ने अपनी इस वसीयत में लिखा क्या है? तो जैकी श्रॉफ ने अपनी इस वसीयत में लिखा है मैं जैकी श्रॉफ श्री काकू भाई श्रॉफ का बेटा मुंबई महाराष्ट्र में रहता हूं। अपने होशो हवास में मैं इसे अपनी लास्ट विल डिक्लेअर कर रहा हूं। यानी यह उनकी मौत से पहले आखिरी वसीहत है जैकी श्रॉफ की। जैकी श्रॉफ ने अपनी वसीहत को कई पॉइंट्स में डिवाइड किया है।

मतलब तीन-चार पॉइंट्स में लिखा है उन्होंने। सबसे पहले जैकी श्रॉफ की वसीयत में पहली शुरुआत करते हैं पहले पॉइंट से जिसमें लिखा है केयर और संरक्षण। इस कैटेगरी में जैकी श्रॉफ ने लिखा है जो मेरा फार्म हाउस है जो कि कई एकड़ फैला हुआ है। उसकी देखभाल की जिम्मेदारी मैं अपने प्यारे स्पाइडर प्लांट को देता हूं। मतलब जैकी श्राव का जो फार्म हाउस है जो करोड़ों का है उनके बेटे या बेटी के नाम नहीं है बल्कि उन्होंने अपनी वसीयत में उसको स्पाइडर प्लांट जो एक पौधा होता है फार्म हाउस की जिम्मेदार जिम्मेदारी उस प्लांट को दे दी है। अब आगे बढ़ते हैं और दूसरे पॉइंट की बात करते हैं फाइनेंसियल प्रोविजन। इस पॉइंट में जैकी श्रॉफ ने लिखा है कि उनके फार्म हाउस में खाद बनाने वाले हिस्से और बागबानी यानी गार्डनिंग करने के लिए जो सामान लगेगा जैसे कि आप कह सकते हैं मिट्टी, बीज, फावड़ा या फिर जो औजार होते हैं उसे खरीदने के लिए जैकी श्रॉफ ने अपनी वसीहत में ₹99 लाख अलग से रखे हैं। मतलब उसके लिए उनके जाने के बाद किसी और को खर्चा करने की जरूरत नहीं है। पौधों में खाद डालने के लिए। उसके लिए पैसे अलग हैं। अब तीसरे पॉइंट की भी सुन। जो जैकी श्रॉफ अपनी वसीयत में लिखा है। इस तीसरे पॉइंट का नाम है केयर और मेंटेनेंस जिसमें जैकी श्रॉफ ने लिखा है कि मेरे सभी पौधों, गमलों और माली के लिए जीवन भर का बजट तय किया गया है। मतलब जैकी श्रॉफ के जाने के बाद जो भी माली उनके पौधे और उनके फार्म हाउस की देखभाल करेगा। उस माली की सैलरी भी जैकी श्रॉफ ने अभी से ही अपनी वसीहत में लिख दी है कि मतलब उसके लिए भी पैसा सैलरी के लिए भी पैसा अलग रखा हुआ है। अब मैं जानती हूं कि आपको यह सुनकर बहुत अजीब लग रहा होगा। लेकिन यह खुद पूरी वसीहत जैकी श्रॉफ ने पूरे होशो हवास में लिखी है और Instagram पर पूरी दुनिया को दिखाई भी है। मतलब Instagram पे उन्होंने एक स्टोरी शेयर की और उन्होंने दिख दिखा दिया कि ये मेरी वसीहत है। अब जरा लास्ट पॉइंट भी सुन लीजिए क्योंकि इतनी अजीबी चीजें हो ही रही है। तो एक लास्ट पॉइंट भी सुन लीजिए।

जैकी श्रॉफ ने जो अपनी वसीहत में लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि मेरे पौधे ही मेरा परिवार है। उनकी हमेशा देखभाल, प्रोटेक्शन और उनसे प्यार किया जाना चाहिए। अपनी इस वसीयत में जैकी श्रॉफ ने वसीयत के ठीक नीचे अपने साइन भी किए हैं और तारीख दिखी है इसमें 1 सितंबर 2026 की तारीख डाली है इस वसीयत पेपर्स में। तो मैंने आपको पूरा बता दिया कि जैकी श्रॉफ ने अपनी वसीयत में अपने पेड़ पौधों के नाम पूरा पैसा कर दिया है जिसे वो बहुत प्यार करते हैं। क्योंकि जैकी श्रॉफ को पेड़ पौधों से बहुत प्यार है। नोटिस भी किया होगा चाहे कोई फंक्शन हो, कोई शादी हो, कुछ भी हो लेकिन जैकी श्रॉफ हमेशा आपको हर फंक्शन में अपने हाथ में या तो अपने गले में कोई ना कोई पौधा लटकाए जरूर दिखेंगे। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपनी वसीयत पेड़ पौधों के नाम कर दी है। वैसे आपने एक चीज शायद नोटिस नहीं की जो मैंने नोटिस की। अब जरा जैकी श्रॉफ की इस वसीयत को ध्यान से देखिए। जरा ध्यान से देखिए। इस वसीयत में थोड़ा सा अगर आप ऊपर देखेंगे तो एक ब्लू कलर का गोल सा स्टैंप लगा हुआ है।

उसमें जैकी श्रॉफ ने कुछ लिखा हुआ है। देखा आपने? इसमें जैकी श्रॉफ ने लिखा है दिल पर मत ले। सिर्फ जोक है। मतलब यह कि जनाब जैकी श्रॉफ सिर्फ मजाक कर रहे हैं। उन्होंने सच में अपनी वसीयत पेड़-पौधों के नाम नहीं की है। बल्कि यह सिर्फ एक मजाक है। क्योंकि जो स्टेम लगी है उसके अंदर लिखा हुआ है दिल पर मत ले। सिर्फ मजाक है आपका जैकी। तो यानी जैकी श्रॉफ एक मजाक कर रहे थे। प्रैंक कर रहे थे लोगों से। लेकिन ये वसीहत इतनी ज्यादा रियल लग रही है। इतनी ज्यादा सच्ची लग रही है कि इसको देखकर इन पेपर्स को देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि ये नकली वसीहत है या फिर जैकी श्रॉफ ने ये मजाक किया है। मतलब भाई क्योंकि जैकी श्रॉफ कुछ भी कर सकते हैं लेकिन ये देखकर और एक सेकंड के लिए जो दुनिया वाले हैं जो सोशल मीडिया पर है लोग हैं जिन्होंने भी ये वसीयत देखी वो सब हैरान हो गए थे क्योंकि पूरा पॉइंट्स वगैरह सब कुछ लिखे हुए थे। लेकिन कोई भी उस स्टेम पे वो जो ऊपर ये जो ब्लू कलर की स्टेम लगी है उस पर किसी का ध्यान नहीं गया। आपको क्या लगता है इस प्रैंक को लेकर? जो भी आपकी राय है मुझे कमेंट बॉक्स में लिख के बताओ। वीडियो को शेयर, चैनल को फॉलो करना मत भूलिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *