रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दो एक्टर जो 2007 में मिले जो 2009 में अलग हो गए। जिन्होंने ब्रेकअप के बाद तीन फिल्में साथ में की और उनकी केमिस्ट्री देखकर डायरेक्टर ने पब्लिकली कहा कि यह एक्टिंग नहीं कुछ और है। और अब जब रणवीर की शादी हो गई है आलिया भट्ट से तब भी यह केमिस्ट्री कहीं नहीं गई है। यह कहानी सिर्फ एक ब्रेकअप की नहीं है। एक ऐसे रिश्ते की कहानी है जो ऑफिशियली खत्म हुआ। लेकिन उसका एहसास आज तक जिंदा है। 2007 में बचना हसीनों की शूटिंग चल रही थी। सिद्धार्थ आनंद का डायरेक्शन और एक सेट पर दो एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ने उसी साल बॉलीवुड में डेब्यू किया। रणबीर ने सयारा से और दीपिका ने ओम शांति ओम से दोनों नए थे।
दोनों के एंबिशंस थे। दोनों एक दूसरे की तरफ खींचे चले गए और वो खिंचाव प्यार में बदल गया। दीपिका ने उस लव स्टोरी को इतना सीरियसली लिया कि उन्होंने रणबीर के इनिशियल्स आर के अपनी गर्दन के पीछे टैटू भी करवाए। एक एक्ट्रेस जो अपने करियर की शुरुआत में है। एक ऐसे आदमी का नाम टैटू बनवाती है जो उसका बॉयफ्रेंड था। यह कोई कमिटमेंट नहीं था। यह ट्रस्ट था और फिर जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था। दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा जब मुझे पता चला कि मेरे साथ धोखा हुआ है तो मैंने सोचा शायद प्रॉब्लम मेरे साथ है या हमारे रिश्ते में है। लेकिन जब यह कंटिन्यू हुआ तो मैं समझ गई कि प्रॉब्लम उसके साथ है। यह सुनकर थोड़ा रुकना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर कपूर ने दीपिका के साथ रहते हुए कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप शुरू किया।
दीपिका ने बार-बार माफ किया और फिर एक टाइम के बाद अपना रिलेशनशिप खत्म कर दिया। 2009 में ब्रेकअप हुआ और व आरके का टैटू जो इतने प्यार से करवाया था उसे लेजर से रिमूव करवाना पड़ा। किसी के नाम का टैटू अपनी स्किन पर कराना और फिर उसे मिटाना यह कोई फिजिकल दर्द नहीं है। यह एक इमोशनल दर्द था। दीपिका ने कॉफी विद करन में कहा कि वो रिश्ता मेरी पूरी दुनिया था। मैंने कभी अलग लाइफ बनाने की कोशिश नहीं की और जब वो गया तो मैं अकेली थी और इसके बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई। उन्होंने पब्लिकली बताया कि वो एक ऐसे अंधेरे में थी जहां से निकलना मुश्किल था। एक ब्रेकअप ने इंडिया की नेशनल क्रश को डिप्रेशन में धकेल दिया। लेकिन यहीं से स्टोरी इंटरेस्टिंग हो जाती है। 2012 में यह जवानी है दीवानी की शूटिंग शुरू हुई। अयान मुखर्जी का डायरेक्शन हीरो रणबीर कपूर हीरोइन दीपिका वादगोन। 3 साल बाद उसी रणबीर के साथ जिसने उन्हें तोड़ा था सेट पर क्या हुआ? क्या ऑकवर्डनेस थी? क्या टेंशन था? नहीं। जो हुआ वो दोनों ने एक्सेप्ट किया था।
केमिस्ट्री वो केमिस्ट्री जो 2007 में थी वो अभी भी थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। 185 करोड़ का कलेक्शन किया। और लोगों ने कहा कि इन दोनों की आंखों में जो है वो कोई स्क्रिप्ट में कहीं नहीं लिखा हुआ। और फिर 2015 में तमाशा आई इम्तियाज़ अली का डायरेक्शन और एक बार फिर रणबीर और दीपिका साथ में। इम्तियाज़ अली ने पब्लिकली कहा लोगों को लगा कि शूटिंग के दौरान इन दोनों का अफेयर था। लेकिन सच तो कुछ और ही था। ये दोनों एक दूसरे के साथ इतने कंफर्टेबल थे कि ये जानते थे कि किस तरीके से इस प्यार को क्राफ्ट देना है। एक डायरेक्टर ने ऑफिशियली कहा कि ये केमिस्ट्री रियल थी। रोमांटिक नहीं थी। लेकिन यार क्या वो लाइन इतनी क्लियर थी? 2022 में ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई।
रणबीर की फिल्म आलिया भट्ट उनकी वाइफ थी। फिल्म में भी और रियल लाइफ में भी और वो दीपिका वो ब्रह्मास्त्र 2 में जो जल अस्त्रा का रोल प्ले करने वाली थी। फिल्म की ओटीटी रिलीज के प्रमोशन के दौरान आलिया ने एक वीडियो शेयर किया। रणवीर फ्रस्ट्रेटेड होकर बोल रहे थे कि मैं कितना प्रमोट करूं बस करो। इस वीडियो पर दीपिका पादुकोण ने एक लाफिंग इमोजी डाला। एक लाफिंग इमोजी। रणवीर की वाइफ [संगीत] आलिया की वीडियो पर शेयर किया हुआ।
यह नॉर्मल है, प्रोफेशनल है, लेकिन इंटरनेट ने इसे अलग एंगल से देखा। दीपिका अभी भी रणवीर की लाइफ में रिएक्ट कर रही है। और यहीं से सबसे इंटरेस्टिंग बात शुरू होती है। रणबीर ने निखिल कामत के एक पॉडकास्ट में कहा, मैंने दो बहुत सक्सेसफुल एक्ट्रेस को डेट किया है और इसमें मुझे चीटर और कुछ-कुछ टैग्स मिले हैं। मैं आज भी इस लेबल के साथ जी रहा हूं। एक आदमी जिसने दीपिका को तोड़ा जो कैटरीना को भी नहीं रोक पाया जिसने आल्या से शादी की और अब वह प्रूफ करना चाहता है कि वह एक लेबल के साथ जी रहा है और दीपिका उन्होंने आर के का टैटू मिटवाया रणवीर सिंह से शादी की एक बेटी दुआ को जन्म दिया दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस की और आगे बढ़ गई। लेकिन जब भी तमाशा का वो सीन याद आता है जहां एक दूसरे को देखते हैं। जब यह जवानी है दीवानी का वो रोमांटिक मोमेंट आता है तो सवाल उठता है
क्या यह केमिस्ट्री सच में खत्म हो गई है या बस सरप्राज हो जाती है दीपिका ने एक बार कहा था रणबीर बहुत बेहतरीन एक्टर हैं हम एक दूसरे के साथ बहुत [संगीत] कंफर्टेबल हैं रणबीर के साथ पैशनेट रणबीर के साथ कंफर्टेबल यह फर्क बहुत कुछ कहता है और रणबीर उन्होंने एक बार कहा दीपिका मुझसे बेहतर इंसान है मेरे साथ जो हुआ उसके बावजूद आज 2026 में रणबीर की रामायण आने वाली है दीपिका की किंग आने [संगीत] वाली है
एसआरके के साथ दोनों अलग-अलग प्रोजेक्ट में अलग-अलग अपनी जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन अगर कभी उन दोनों की एक फिल्म बनी और कभी वह एक दूसरे के साथ फिर से फ्रेम में दिखे तो वह केमिस्ट्री [संगीत] कोई नहीं रोक पाएगा जो पहले थी। लेकिन कुछ कनेक्शंस टाइम से ऊपर हो जाते हैं। टैटू मिट जाते हैं केमिस्ट्री नहीं। तुम मुझे कमेंट करके बताओ कि तुम्हें क्या लगता है? रणबीर दीपिका की केमिस्ट्री सच में खत्म हो गई है। मैं तुम्हें नेक्स्ट वीडियो में मिलूंगी। तब तक तुम चैनल को सब्सक्राइब कर लो। वीडियो को लाइक और शेयर कर लो। प्लीज बेल आइकॉन दबाना मत भूलना।