एक्टर रवि किशन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हुए देश की राजनीति और देश हित में काफी सटीक बयान देते हैं साथ ही वह बॉलीवुड पर भी कई बार ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं जिसकी वजह से विवादों के घेरे में आ चुके हैं।
अब फिर एक बार एक्टर रवि किशन चर्चा में आए हैं हालांकि इस बार किसी विवादित बयान की वजह से नहीं लेकिन जुबान फिसलने की वजह से उनकी चर्चा हो रही है।
हाल ही में कुछ दिन पहले एक्टर ने ईंधन बचाने के उपायों और सार्वजनिक परिवहन के प्रति जागरूकता पर चर्चा करते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने गलती से ‘वर्क फ्रॉम होम’ के बजाय ‘होम फ्रॉम वर्क’ कह दिया था. इसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और कई यूजर्स ने उनकी तुलना उनके पहले के वायरल जुमले ‘जल्दी द से की थी.
हालांकि अब इस पर रवि किशन ने जवाब दिया है ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब अभिनेता से उनकी जुबान फिसलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं सच में दिल से और महादेव की कसम खाकर कहता हूं कि मुझे खुद समझ नहीं आता कि मैं क्यों वायरल हो जाता हूं.।