मशहूर एक्ट्रेस के मंगेतर की दर्दनाक । बालकनी से गिरकर हुआ निधन। ता उम्र विधवा की तरह जी जिंदगी। रंगों से बनाई दूरी। सफेद लिबाज में जिया जीवन। हीरोइन की कहानी सुने छलक आए लोगों के आंसू। भाई ने बयां किया एक्ट्रेस बहन का दर्द। कभी-कभी जिंदगी ऐसी किस्मत लिख देती है जिसे सुनकर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है।
एक तरफ प्यार, शादी और नए सपनों की शुरुआत और दूसरी तरफ एक ऐसा हादसा जिसने सब कुछ पल भर में खत्म कर दिया। इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही रही। वो दुल्हन बनने के सपने सजा रही थी, लेकिन किस्मत ने ऐसा दर्द दिया कि बिना शादी किए ही उन्हें पूरी जिंदगी विधवा की तरह बितानी पड़ी। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। यहां हम बात कर रहे हैं अपने दौर की सुपरस्टार नंदा की। 70 के दशक में नंदा बॉलीवुड का बड़ा नाम थी। उनकी मासूमियत, खूबसूरती और शानदार एक्टिंग ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार कर दिया था। नंदा ने करीब 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और शशि कपूर, राजेश खन्ना, देववानंद और धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर किया था।
उस दौर में नंदा सिर्फ हिट एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में भी गिनी जाती थी। बता दें फिल्मी पर्दे पर हमेशा मुस्कुराती नजर आने वाली नंदा की असली जिंदगी काफी दर्द भरी रही थी। उन्हें मशहूर फिल्म मेकर मनमोहन देसाई से प्यार हो गया था। उस वक्त मनमोहन पहले से शादीशुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी के निधन के बाद दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। कहते हैं दोनों की लव स्टोरी में वाहिदा रहमान ने क्यूपिड का काम किया था।
एक इंटरव्यू में नंदा के भाई ने बताया था कि वही रहमान ने एक डिनर प्लान किया था। जहां उन्होंने जानबूझकर नंदा और मनमोहन देसाई को अकेला छोड़ दिया। बस उसी शाम मनमोहन ने नंदा से अपने दिल की बात कह दी। उन्होंने बेहद सादगी से एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। नंदा ने थोड़ा वक्त जरूर लिया लेकिन आखिरकार उन्होंने इस रिश्ते के लिए हां कर दी। इसके बाद साल 1992 में दोनों की सगाई हो गई। सब कुछ बेहद प्राइवेट रखा गया था।
नंदा अपनी नई जिंदगी के सपने देखने लगी थी। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 1994 में अचानक एक ऐसा हादसा हुआ जिसने एक्ट्रेस की दुनिया ही उजाड़ दी। मनमोहन देसाई की अपने घर की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। इस खबर ने पूरे बॉलीवुड को झंझोर कर रख दिया था। लेकिन सबसे बड़ा सदमा नंदा को लगा जो मनमोहन को अपना जीवन साथी मान चुकी थी। कहते इस हादसे के बाद नंदा पूरी तरह टूट कर बिखर गई थी।
उन्होंने कभी शादी नहीं की और ता उम्र अकेले ही रही। इतना ही नहीं मनमोहन के निधन के बाद उन्होंने हमेशा सफेद कपड़े पहनने शुरू कर दिए। वह खुद को उनकी विधवा मानती थी। भले ही दोनों की शादी नहीं हुई थी। बता दें नंदा का मार्च 2014 में निधन हो गया था।
शोहरत, पैसा और स्टारडम सब कुछ होने के बावजूद उनकी जिंदगी में वह खुशी उन्हें कभी नहीं मिल पाई जिसका उन्होंने सपना देखा था। नंदा की यह अधूरी प्रेम कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे दर्दनाक लव स्टोरीज में गिनी जाती है।