Cli

ब्रिटेन का मेयर बना भारतीय लड़का कौन हैं 23 साल के तुषार कुमार ?

Uncategorized

ब्रिटेन में भारतवंशी तुषार कुमार ने इतिहास रच दिया है। तुषार सिर्फ 23 साल की उम्र में ब्रिटेन के सबसे युवा भारतवंशी मेयर बन गए हैं।

तुषार मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। वह 10 साल की उम्र तक रोहतक में ही रहे। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ रोहतक से यूके चले गए। उनके माता-पिता शिक्षा के क्षेत्र में ही काम करतेहैं। तुषार कुमार को आधिकारिक तौर पर एलस्ट्री और बोरहम वुड का मेयर चुना गया है। पहली बार कोई भारत यह उपलब्धि हासिल कर पाया है। तुषार कुमार के नियुक्ति की घोषणामेयर मेकिंग सेरेमनी के दौरान हुई।

ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है तुषार कुमार। दरअसल तुषार कुमार एक भारतवंशी हैं। जिन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की है। इसके बाद वह राजनीति की फील्ड में कूद पड़े। मेयर बनने से पहले तुषार कुमार डिप्टी मेयर के पद पर रह चुके हैं।

तुषार कुमार कॉलेज के दिनों से ही सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने बोरेहम वुड में लोकल मुद्दों को बड़े स्तर पर उठाया है। जिससे लोगों में उनकी एक अलग पहचान बनी। मेयर बनने से पहले तुषार कुमार ब्रिटेन के डिपार्टमेंट फॉर वर्क एंड पेशेंस में पॉलिसी एडवाइजर के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं किसी भी भारतवंशी के लिए ब्रिटेन में मेयर पर पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। लेकिन इतनी कम उम्र में तुषार कुमार ने यहपद हासिल कर सबको चौंका दिया है।

तुषार के लिए भी मेयर बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया किंग्स कॉलेज लंदन में पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई करना मेरे लिए काफी गर्व की बात है। इसके बाद अपने पसंदीदा शहर का मेयर बनने तक कासफर मेरे लिए किसी सपने जैसा है। मुझे यकीन नहीं था कि मेरा सपनाइतनी जल्दी पूरा हो जाएगा। ब्रिटेन में भारतीय मूल के युवा अब स्थानीय राजनीतिमें सक्रिय हो रहे हैं।

तुषार कुमार की सफलता उन हजारों भारतीय छात्रों और युवाओं के लिए प्रेरणा है जो विदेश में भी रहकर अपनी जड़ों को जोड़े [संगीत] रखना चाहते हैं और समाज की सेवा करना चाहते हैं। मेयर पद पर पारंपरिक चेन ऑफ ऑफिस के साथतुषार अब समुदाय और काउंसलिंग के बीच पुल का काम करेंगे।

उनकी नियुक्ति ना केवल व्यक्तिगतउपलब्धि है बल्कि ब्रिटेन में भारतीय समुदाय की बढ़ती राजनीति सक्रिय और युवा नेतृत्व की नई लहर का प्रतीक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *