Cli

60 फिल्मों से निकलवाया…’ बॉलीवुड के ‘गॉडफादर्स’ पर बौखलाए अमाल, लगाए आरोप।

Uncategorized

बॉलीवुड सिंगर अमाल मालिक की आवाज किसी पहचान की महोतज नही लेकिन पिछले कुछ वक्त से अमाल म्यूजिक की वजह से कम और अपने बयान से ज्यादा चर्चा में रह रहे है।

पिछले कुछ दिनों में उन्होने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद अब उन्होंने अपने करियर को लेकर गॉडफादर पर आरोप लगाए है।

सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए लिखे एक इमोशनल पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सीधे तौर पर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े और ताकतवर लोग उनका करियर खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. अमाल ने अपना दर्द बांटते हुए बताया कि इंडस्ट्री के कुछ बड़े खिलाड़ियों ने मिलकर उन्हें 60 से भी ज्यादा प्रोजेक्ट्स से बाहर करवा दिया.

अमाल ने ये भी कहा कि लगभग 20 फिल्में तो उन्होंने खुद सिर्फ इसलिए छोड़ दीं क्योंकि वहां उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही थी. उन्होंने ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि इस गंदी राजनीति की वजह से वो अपने चाहने वालों तक अपना संगीत नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जिसका उन्हें बहुत दुख है.

अमाल कहते है की आमतौर पर लोग मेरे करियर को जातिवाद के साथ देखते है लेकिन पिछले आठ सालों से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और सच बोलने पर उनके परिवार को भी दी जा रही हैं.

उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वो उनके इंडिपेंडेंट गानों को सुनें. उन्होंने साफ कहा कि अगर फिल्मों में काम मिला तो ठीक, नहीं तो वो बिना फिल्मों के भी अपने दम पर फैंस के लिए बेहतरीन म्यूजिक बनाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *