Cli

फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट की इंटरनेशनल बेइज्जती पर सपोर्ट में आये सोनू सूद!

Uncategorized

सोशल मीडिया पर इन दिनों आलिया भट्ट के कांस फिल्म फेस्टिवल के लुक वायरल हो रहे हैं। Instagram पर जब कांस फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें यह कहकर ट्रोल किया कि इंटरनेशनल मीडिया ने उन्हें रेड कारपेट पर बिल्कुल भी अटेंशन नहीं दी। आलिया भट्ट की सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच सोनू सूद ने अपने Twitter हैंडल से एक पोस्ट लिखा।

इस पोस्ट में सोनू सूद ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन सोनू सूद के इस पोस्ट को आलिया भट्ट की ट्रोलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सोनू सूद ने जो पोस्ट किया उसमें एक्टर ने लिखा जब हमारा कोई इंटरनेशनल स्टेज पर जाता है तो हमारे लिए यह गर्व की बात होनी चाहिए ना कि उसमें गलतियां ढूंढने का मौका। हर उपलब्धि को कैमरा, हेडलाइंस या अनजान लोगों से हामी मिलना ही उसे सार्थक नहीं बनाता है।

उस जगह खड़े होने की हिम्मत अपने क्राफ्ट को प्रदर्शित करना और अपनी यात्रा को ग्रेस के साथ लेकर चलना भी एक उपलब्धि है। सोनू सूद ने आगे लिखा, ऐसी दुनिया में जहां लोगों को ट्रोलिंग की लत है, लोगों को प्रोत्साहित करना चुने। ऐसे लोग जो सपने बनाने में व्यस्त होते हैं, उनके पास किसी को नीचा गिराने तक का समय नहीं होता है।

मेरे दोस्त, आप ऐसे ही चमकते रहें। सही लोगों ने तुम्हारी चमक देखी है। सोनू सूद के इस पोस्ट पर लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कौन सी उपलब्धि सर? उन्होंने अपने साथ वाले लोगों से रोल्स को छीना है। उन्होंने जो भी पाया है वह नेपोटिज्म के कारण है। ऐसा कहने के लिए माफी चाहता हूं सर लेकिन आलिया भट्ट के गॉडफादर करण जौहर कभी भी आपको लीड रोल में कास्ट नहीं करेंगे।

एक ने लिखा सर जी यह भी कॉमन सेंस है कि अगर कोई आपकी तस्वीरें या वीडियो ना क्लिक कर रहा हो तो आप वहां से साइड हट जाएं। वह आत्मसम्मान है। इतनी देर तक रुक कर खुद की बेइज्जती कराना ठीक नहीं है। व एक ने लिखा गर्व तो होता है सर लेकिन यहां इंसान ही गलत है। व एक ने लिखा सर आपने बिल्कुल ठीक किया। हमें जरूरत है उन लोगों की जो लोगों को ट्रोल नहीं बल्कि प्रोत्साहित करें।

बता दें आलिया भट्ट ने खुद एक ट्रोल को जवाब दिया था। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा बेचारी किसी ने इसे नोटिस नहीं किया। इस बात का जवाब देते हुए आलिया ने लिखा था बेचारी क्यों? आपने तो मुझे नोटिस किया है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *