मेरा नाम प्रेम सिंह गोल्डमैन ऑफ बिहार के नाम से लोग प्यार देते हैं। वीर बाकुड़ा बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती भोजपुर से हैं। बासुदेवपुर गांव हुआ। प्रेम जी आप गोल्ड मैन ऑफ बिहार से जाने जाते हैं। इन दिनों आपको पता है ना कि काफी ज्यादा क्राइसिस गोल्ड को लेकर हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से अपील की इतना सारा सोना पहन के चल रहे हैं। देखिए प्रधानमंत्री जी हैं देश के भाई तो उन्होंने बोले हैं कि एक साल तक गोल्ड नहीं खरीदना है। हम गोल्डमैन हैं। हम तो हर दो महीना एक महीना पर गोल्ड खरीदते थे। लेकिन भाई देशभक्त की हम देशभक्त भी हैं साथ-साथ गोल्ड के गोल्डमैन के साथ-साथ। जब प्रधानमंत्री जी ने बोला है देश हित की बात है तो नहीं खरीदेंगे। हम गाड़ी पे भी बहुत कम चल रहे हैं। हमारे देश की अर्थव्यवस्था घबरा रही है। इसलिए मोदी जी ने यह बात बोले हैं।
लेकिन ऑन कैमरा मोदी जी से यह भी एक सवाल है मेरा कि 50 लाख ज्वेलरी कारीगर है हमारे देश में। वो एक साल तक क्या करें? वो भी थोड़ा सा टीवी में आके बोल दे। जैसे बोले हैं कि 1 साल तक नहीं खरीदना है गोल्ड तो ठीक है भाई देश की बात है हम नहीं खरीदेंगे लेकिन वो 50 लाख क्या करेंगे 50 लाख जो है कारीगर उनकी परिवार कहां जाएगी उनकी वो क्या खाएंगे ये भी तो थोड़ा सा आके बोल दे यही नम्र निवेदन है उनसे वो तो देश हित की बात कर रहे हैं कि देश जिस तरीके से अरे देश के अंदर ही रहने वाले 50 लाख के कारीगर हैं वो वो भी देश से बाहर के नहीं है।
हम ठीक है उनका बात हम मानते हैं और उनका बात हमने माना और आज भी वो बोल दें हमारे सम्राट जी बोल दें कि ये देश के लिए ये गोल्ड पूरा दे दीजिए तो ये गोल्ड क्या चीज है? हम अपने आप को भी बलिदान कर देंगे देश के प्रति। इतना स्नेह है अपने देश से। लेकिन साथ-साथ इस देश में रहने वाले लोगों से भी आपको भी यह स्नेह प्यार दिखाना पड़ेगा। ठीक है?
आप बोले नहीं लेंगे नहीं लेगा लोग लेकिन यह भी बता दीजिए कि 50 लाख लोग क्या करेंगे अच्छा आपने एक बात कहा कि देश हित में मैं ये गोल्ड विट दान कर क्या अगर ऐसा नौबत आता है तो गोल्डमैन ऑफ बिहार उर्फ प्रेम सिंह ये काम करने जाएंगे कर देंगे निश्चित ये आपके ऑन कैमरा बोल रहा हूं देश है तब ही सब कुछ है देश है तो गोल्ड है हम हैं आप हैं सारा दुनिया है देश से देश सर्वोपरि हमारे लिए हमारे लिए क्या एकक भारतीय के लिए तो निश्चित हम बलिदान कर देंगे।
अच्छा कितना सोना अभी तक आप लोग आप पहन रखे हैं? 6 किलो 300 ग्राम पहनते हैं। 6 किलो 300 ग्राम अभी आप उतना पहन रखे हैं? नहीं अभी थोड़ा सा कम है। लेकिन 6 किलो 300 ग्राम पूरा पहनते हैं। इससे पहले भी बातचीत हुई थी हमारी तो आपने कहा था कि मैं थोड़ा अपने सोना को और बढ़ाने जा रहा हूं। देश बढ़ रहा है, लोग बढ़ रहे हैं तो हम गोल्डमैन है। यह भी बढ़ता रहा है। अब बढ़ता गया है। नहीं आपने कहा था कि मैं थोड़ा और खुद को रिनोवेट करूंगा। जैसे मेरा पग जो है पग में भी मैं सो हां उसमें काम चल रहा है।
बहुत जल्दी आप आपके दर्शकों को देखने को मिलेगा। नहीं प्रधानमंत्री ने तो अभी मना किया है तो फिर कैसे एक साल के बाद अब देश हित की बात है ना। अब एक साल के बाद एक साल के लिए बोले हैं तो गोल्डमैन है हम तो हम रुक गए। कह कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है। अच्छा क्या और अलग इस बार करने जा रहे हैं आप अपने सोना को लेकर किस तरीके से लुक में और परिवर्तन करेंगे क्योंकि आपने तो कहा कि एक साल तक एक साल तक आप सोना नहीं खरीद सकते नहीं खरीदेंगे बिल्कुल नहीं नहीं खरीदेंगे 1 ग्राम भी नहीं 1 ग्राम भी नहीं तो आपने जैसा कहा कि हर 2 महीने में तीन महीने में मैं कुछ ना कुछ खरीदता हूं देश हित की बात है जहां देश की बात आए तो हम कि हमारा हमारे नहीं लेने से सोना नहीं लेने से हमारे 140 50 करोड़ भारतवासियों का यदि जीवन सुधरता है हमारे एक गोल्ड नहीं लेने से तो ये हम काम क्यों नहीं करेंगे ।
लेकिन साथ-साथ ये भी बात है फिर बात बोल रहे हैं कि ये जो 50 लाख बेरोजगार हो गए हैं उनके बारे में भी सोचिए प्रधानमंत्री जी अच्छा प्रेम जी एक और बात आपने कहा कि मैं नहीं लूंगा लेकिन आपने ये बात भी बिल्कुल सही कहा कारोबारियों को क्या इससे नुकसान नहीं होगा जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सोना नहीं खरीदेंगे आप सोना खरीदते रहते हर दो महीने तीन तो क्या उन कारोबार जो सोना व्यापारी है जो सोना का आयात करते हैं और ज्वेलरी शॉप चलाते हैं क्या उनको इस चीज को लेके संकट नहीं आने जा रहा है बहुत संकट है जब कोई खरीदेगा नहीं तो वो बेचेगा क्या कमाएगा क्या खाएगा क्या ये तो बात है लेकिन सबसे पहले देश है उसको मान लीजिए सोना नहीं खरीदेंगे तो हमारा एक साल तक काम चल जाएगा।
लेकिन अर्थव्यवस्था गबड़ा जाएगा हमारा देश के तो तो वो काम नहीं चलेगा। लेकिन साथ-साथ जो उसका घर चलता है इससे जो कारीगर हैं 50 लाख हमारे देश में उनका घर चलता है। वो जब सोना बनाते हैं तो तो बनाएंगे नहीं तो जब बिकेगा नहीं तो बनाएंगे क्या? तो इस पे भी प्रधानमंत्री जी को जरूर बोलना चाहिए। कारीगरों के काफी जिक्र किया। आपका जितना भी जो सोना आपने पहन रखा है सब एंटिक दिख रहा है। लुक भी उसका एंटिक है।
इसमें बनाने में भी जो कारीगर है काफी उसका अरे बाप रे कारीगर ही मेन होता है। जो कारीगरी किया है उसका वो तो बहुत बड़ा काम करता है। इसीलिए हमको दुख है कि वो मेहनत करके अपने कला को दिखा के कमाता है उसी पे उसका रोजीरोटी है। यदि उसका रोजी रोटी अचानक बंद बंद हो जाए 1 साल के लिए तो फिर वो क्या करेगा? यह तो आप लोग मीडिया वाले हैं। आप लोग को भी अधिकार है संविधान द्वारा बहुत बड़ा। आप लोग भी यह बात समझते हैं कि वो एक साल तक 50 लोग लाख लोग क्या करेंगे? अच्छा ये बताइए कि आप गोल्डमैन हैं। आप खुद गोल्डमैन ऑफ़ बिहार से लोग जानते हैं आपको। लोगों से क्या अपील कीजिएगा? जिस तरीके से प्रधानमंत्री ने अपील किया है। आप लोगों से क्या अपील कीजिएगा?
नहीं देखिए हम तो यही कहेंगे कि सोना देश हित की बात है। आप लोग भी इस पे ध्यान रखिए कि सोना नहीं लीजिए कम से कम गाड़ी पे चलिए बचाइए कि हमारा देश का यदि एक साल में ही अर्थव्यवस्था सुधर जाना है तो माने सुधरे। लेकिन हम हम ही लोग बोल सकते हैं। मंत्री विधायक नेता जो भाजपा के हैं जदयू के हैं वो लोग नहीं बोलेंगे क्योंकि उनकी आका बोले हैं ना वो लोग तो नहीं बोलेंगे क्योंकि उन लोग के आका मना किए हैं। हमारा आका कोई नहीं है। हमारा आका हमारे 14 करोड़ माता-बने भाई बंधु मित्र हैं। हमको किसी से डर नहीं है। इसीलिए हम बोले कि ज्वेलरी जो कारीगर है वह क्या करेंगे? यह नेता मंत्री नहीं बोल सकते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री जी बोले हैं। अच्छा क्या आप अपने सोने जितना सोना पहने हुए हैं।
क्या उसमें कोई कटौती करने जा रहे हैं या फिर सोना भी नहीं पहनेंगे ऐसा कुछ नहीं नहीं ये तो बहुत पहले का लिया हुआ है जब से मना किए हम कोई कुछ भी नहीं लिए हैं और ना लेंगे ये तो बात हम बार-बार बोल रहे हैं कि देश हित की बात है जो देश के लिए अच्छा रहेगा वो हम करेंगे।
बाकी जैसा सोना पहनना है वैसा पहनते रहेंगे कंटिन्यू हां तो वो तो पहनेंगे जरूरत पड़ेगा तो देश के लिए बलिदान भी कर देंगे यदि ये बोले मोदी जी कि आप अपना सोना दे दें सम्राट चौधरी चौधरी जी बोले कि सोना दे देने से हमारा देश का अर्थव्यवस्था सुधर जाएगा। तो ऑन कैमरा बोल रहे हैं कि आज के आज एकदम मने जहां बोले वहां दे देंगे।