Cli

रातों-रात गायब मौनी का पति? क्यों किया Instagram डिलीट?

Uncategorized

प्यार शादी फिर धोखा क्या टूट गई मोनी रॉय की शादी क्या 40 की उम्र में मोनी हुई धोखे का शिकार क्या 4 साल की शादी के बाद पति सूरज ने किया चीट क्या दिशा पाटने की वजह से टीवी की नागिन के रिश्ते में आई दरार सोशल मीडिया पर तलाक को लेकर मचा हड़कंप।

आखिर एक्ट्रेस के पति ने क्यों डिलीट किया Instagram अकाउंट जी हां टीवी की नागिन मोनी रॉय इस वक्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं और उनकी मैरिड लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्या के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। यहां तक कि दोनों के अलग होने और तलाक तक की खबरें सामने आने लगी हैं। अब इसी बीच अचानक उनके पति सूरज नाम्या ने अपना Instagram अकाउंट डिलीट कर दिया है।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवालों का तूफान और भी बढ़ गया है। कोई कह रहा है कि मौनी को प्यार में धोखा मिला है। यहां तक कि सूरज पर चीटिंग और पैसों के इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या सच में मोनी रॉय की शादी टूटने की कगार पर है? और आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि मामला सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक पहुंच गया।

दरअसल इस खबर की अचानक चर्चाएं तब तेज हो गई जब फैंस ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने Instagram पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं सूरज नाम्या ने अपना Instagram अकाउंट भी डिलीट कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई कि आखिर दोनों के रिश्ते में ऐसा क्या हुआ? अब इन अफवाहों के बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सूरज नाम्या ने मोनी को धोखा दिया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने फेम पाने के लिए मोनी के नाम और पहचान का यूज किया। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया कि रिश्ते के दौरान मोनी के पैसों का भी खूब इस्तेमाल हुआ।

हालांकि सूरज या मौनी की तरफ से इन दावों को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आई है। मौनी और सूरज दोनों ने ही अब तक इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों अलग रह रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरज घर छोड़कर अलग रहने लगे थे। हालांकि इस बात की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं मोनी और सूरज की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी रचाई थी। उनकी शादी मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। शादी के बाद दोनों अक्सर वेकेशन और इवेंट्स में साथ नजर आते थे। फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते थे।

लेकिन अब अचानक आई इन खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बता दें सूरज नाम्या दुबई बेस्ड इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं और करोड़ों की नेटवर्थ रखते हैं। वहीं मोनी रॉय टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। फिलहाल इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह तो अब मोनी और सूरज ही बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *