भगवान श्री कृष्ण की लाइफ पर बेस्ड फिल्म कृष्णा अवतारम पार्ट वन हृदयम इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस फिल्म को देखा है। फिल्म कृष्णावतारम पार्ट वन हृदयम को देखकर सीएम योगी इतने खुश हुए कि पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया।
इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की स्टार कास्ट से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म कृष्णावतारम पार्ट वन हृदयम को देखकर क्या कहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेताओं ने भी फिल्म कृष्णावतारम पार्ट वन हृदयम देखी। योगी आदित्यनाथ ने अपने Twitter अकाउंट पर फिल्म देखते हुए और इसके स्टार्स को सम्मानित करते हुए
तस्वीरें शेयर की है और एक पोस्ट में लिखा है इस फिल्म में आनंदीबेन पटेल की पोती संस्कृति जैना ने भगवान कृष्ण की पत्नी सत्यभामा का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है। हार्दिक गुर्जर के डायरेक्शन में बनी फिल्म कृष्णावतारम पार्ट वन हृदयम में संस्कृति जैना के अलावा सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट और शिवायनी कृष्णा नजर आ रहे हैं।
फिल्म कृष्णाारम पार्ट वन हृदयम बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। बीते गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त देखी जा रही है। इस फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो सैक न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन ₹50 लाख, दूसरे दिन ₹1 करोड़ 38 लाख, तीसरे दिन ₹ करोड़ 77 लाख और चौथे दिन ₹4 करोड़ 199 लाख जोड़ लिए हैं। इस तरह से फिल्म कृष्णाारम पार्ट वन हृदयम ने 4 दिनों में 8.77 करोड़ कमा लिए हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।