Cli

खाई में गिरी काजोल की बहन की गाड़ी और फिर जो हुआ..!

Uncategorized

एक्ट्रेस तनषा मुखर्जी जो बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा काजोल की छोटी बहन है। उन्होंने अपनी जिंदगी की एक ऐसी चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है जिसके बारे में आज तक कोई नहीं जानता। तनषा ने साल 2003 में फिल्म से डेब्यू किया था।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तनषा का ब्रेन डैमेज हो गया था। साल भर उन्होंने काफी तकलीफें झेली। उन्हें नॉर्मल होने के लिए लंबा वक्त लगा। तनीषा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और बेहद चुनिंदा काम कर रही हैं। पिछले कुछ सालों से वो टेलीविजन इंडस्ट्री में ना के बराबर नजर आई हैं। तनषा मुखर्जी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे डरावने हादसे के बारे में बात की। तनषा ने बताया कि वो पहाड़ से गिर गई थी।

जिसके कारण उनके दिमाग में गहरी चोट लगी और सूजन आ गई। लेकिन फिर भी वो शूटिंग करती रही ताकि मेकर्स और फिल्म को कोई नुकसान ना हो। तनषा ने कहा मेरा दिमाग क्षतिग्रस्त हो गया था। मैं पहाड़ से गिर गई थी। मुझे गंभीर चोट लगी। लगभग एक साल तक मुझे लगातार ईई जी करवानी पड़ी क्योंकि चेक करना था कि क्या दिमागी सूजन कम हो गई है या नहीं। मुझे नॉर्मल होने में पूरा एक साल लगा। मैंने यह बात किसी को नहीं बताई लेकिन मुझे काफी दिक्कत हुई क्योंकि मैं अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही थी। मैं सचमुच 2 घंटे की शूटिंग करती थी और 3 घंटे सोती थी। मैं सिर्फ 2 घंटे के लिए शूट करती थी क्योंकि मैं इतना थक जाती थी और मैं बेहोश हो जाती थी।

मैं चाहकर भी जाग नहीं पाती थी क्योंकि मेरा दिमाग थक जाता था। तनीषा ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे काफी दिक्कतें हुई पर प्रोड्यूसर ने मुझे सपोर्ट किया। तनीषा ने कहा कि एक्सीडेंट के बाद फिल्म में ढंग से परफॉर्म नहीं कर पाई और अपना 100% नहीं दे सकी। एक्सीडेंट के बाद तनीषा मुखर्जी काफी मोटी हो गई थी और ढंग से एक्सप्रेशनंस नहीं दे पाती थी।

बता दें कि हॉलीवुड फिल्म स्क्रीन से इंस्पायर्ड थी। इसमें तनशा के अलावा करण नाथ और डीनो मोररिया भी थे। तनीषा ने खुलासा किया कि उनकी गाड़ी खाई से नीचे गिर गई थी और वो और डीनो मोरिया मरतेमरते बचे थे। वेल तनीषा मुखर्जी दिस इज लाइव एग्जांपल। वो कहते हैं ना जाको राखे साइं मार सके ना कोई। उस दिन यकीनन आपकी रक्षा खुद भगवान कर रहे थे। तो आपको कुछ कैसे हो सकता था? फाइनल कट न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *