बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में जानी जाने वाली सेलिना जेटली इस वक्त अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है सुबह ही हमने आपको बताया था लो सेलिना ने अपने पति पर शारीरिक पीड़ा देने का, जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
साथ ही एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि मौजूदा कस्टडी सिस्टम के बावजूद उन्हें अपने बच्चों से बात करने और उनसे मिलने से रोका जा रहा है. इसकी वजह से ऑस्ट्रिया में चल रही उनकी तलाक की कार्यवाही के दौरान उनका बढ़ गया है.
अब हम आपको बताते है कौन है सेलिना जेटली का पति पीटर।सेलिना जेटली के पति पीटर हाग एक ऑस्ट्रियाई होटल बिजनेसमैन और एंटरप्योर हैं. पीटर हाग ऑस्ट्रिया जाने से पहले भारत, दुबई और सिंगापुर में रह चुके हैं, वो सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं. सेलिना जेटली और पीटर हाग ने साल 2010 में शादी की थी. इस कपल ने 4 बच्चे हुए, जिसमें एक का निधन हो गया था और बाकी के 3 बच्चों की कस्टडी के लिए दोनों पति-पत्नी कोर्ट में केस लड़ रहे हैं.