तमिलनाडु में विजय की सरकार बनाने की बात को लेकर गवर्नर पर बरसे प्रकाश राज।
यह तो आप जानते हैं कि एक्टर से राजनीति में कदम रख चुके विजय थालापाठ्य ने अपनी एक पार्टी बनाई है और उसे पार्टी में इस चुनाव में भारी वोट हासिल किए हैं हालांकि उन्हें तमिलनाडु का सीएम बनना चाहिए या नहीं इस बारे में गवर्नर ने उनसे बहुमत मांगा था।
विजय थालापाठ्य दो बार गवर्नर के पास इस मामले में बात करने गए थे लेकिन गवर्नर ने उन्हें लौटा दिया। अब इसी बात को लेकर एक्टर प्रकाश राज गवर्नर पर बौखलाई हैं। एक्टर ने टाइम्स नाउ’ से बातचीत की है। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि गवर्नर जो कर रहे हैं, वो क्यों कर रहे हैं, तो अपनी बेबाकी के लिए मशहूर एक्टर ने कहा, ‘मैं पूछता हूं कि क्या होगा अगर सदन के फ्लोर पर 20 लोग वोटिंग से दूर रहें? क्या होगा अगर जरूरी संख्या कम हो जाए? क्या होगा अगर कोई विपक्षी पार्टी विजय को सपोर्ट न करना चाहे, और वे बस वॉक आउट कर जाएं? हमें एक सरकार चाहिए। यह तय करने वाले वे (गवर्नर) कौन होते हैं? यह अधिकार लोगों के पास है। हम संविधान को मानते हैं।’
उन्होंने कहा एक ही पार्टी है, जिसका दावा है। हमें उसे ऐसा करने देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता, तो वह फेल हो जाएगा। तब गवर्नर जो चाहें कर सकते हैं। राष्ट्रपति शासन लगा सकते हैं या जो भी हो। लेकिन कुछ भी होने से पहले… क्या होगा? चुनाव नतीजों को आए पांच दिन हो चुके हैं। लोग इंतजार कर रहे हैं। ये MLA लोगों के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। उन्हें सदन के फ्लोर पर फैसला करने दीजिए। गवर्नर कौन होते हैं फैसला करने वाले? आप एक चुने हुए गवर्नर हैं। आप चुने हुए प्रतिनिधि नहीं हैं। चुनाव हुआ है। चुनाव खत्म हो चुका है। एक जनादेश है।
साथ ही एक्टर ने कहा प्रकाश राज ने सरकार बनने में देरी के मद्देनजर विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने गवर्नर का जिक्र करते हुए पूछा, ‘आपको तो चीजों को आसान बनाना चाहिए। आप कितने दिन तक रोकेंगे? मुझे बताइए, कितने दिन? क्या इससे हॉर्स ट्रेडिंग, अटकलें, और ये सब चीजें नहीं बढ़ेंगी?