ऑनलाइन धोखाधडी होना आजकल बहुत आम बात है। कभी कोई मैसेज के सहारे तो कभी किसी वेबसाइट के सहारे कभी पुलिस बनकर तो कभी कोई बड़ा अफसर बनकर बदमाश लोग दुनिया में धोखाधड़ी का षड्यंत्र चल रही है।
बॉलीवुड का एक एक्टर भी इसी धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। बात कर रहे हैं अभिनेता राहुल सिंह तोमर।रिपोर्ट के मुताबिक बिना पड़ताल किए एक कॉलर को निजी जानकारी साझा करने का खामियाजा अभिनेता को तब पता चला, जब उसके मोबाइल पर 85 हजार रुपए की निकासी का पहला मैसेज आया.
ऐक्टर ने बताया कि उनके पैसे डोंगरी सुप्रिया’ नाम के खाते में ट्रांसफर किया गया था. अभिनेता को तब पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। जिसके बाद एक्टर नेतुरंत बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर अपना खाता ब्लॉक कराया. अभिनेता ने मामले की शिकायत साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी दर्ज कराई.
बता दे की ठगों ने एक बार 12 हजार, फिर एक बार 10 हजार और आखिर में 9,999 रुपए के लेन-देन की कोशिश की, लेकिन समय पर खाता ब्लॉक होने के कारण साइबर ठग सफल नहीं हो सके.