Cli

राहुल रॉय से रिश्ते पर उठे सवाल तो रील बनाने वाली वनिता का टूटा सब्र, बोलीं- मैं मरते दम तक…

Uncategorized

राहुल रॉय बीते दिनों अपने रील्स वायरल होने की वजह से चर्चा में थे। उन्होंने एक कंटेंट क्रिएटर के साथ अपने गानों पर क्लिप्स बनाई थी। जिस पर लोगों ने ट्रोलिंग की थी। राहुल ने ऐसा करने वाले को फटकारा भी था। जिसके बाद से उस महिला और राहुल के रिश्ते पर लोग सवाल उठा रहे हैं। Instagram पर भद्दे कमेंट्स लिख रहे हैं। विनीता नाम की महिला ने अब एक वीडियो पोस्ट करके जवाब दिया है।

उन्होंने बताया कि राहुल रॉय को कब से जानती हैं और साथ में यह भी कहा कि वह मरते दम तक उनकी मदद करती रहेंगी। विनीता ने Instagram पर वीडियो पोस्ट किया है। जो लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं, विनीता ने उनको जवाब दिया है। उन्होंने कहा, एक अच्छे इंसान का एक अच्छे इंसान के साथ जो रिश्ता होता है, वही मेरा और राहुल का रिश्ता है। अगर आप लोग सच्चे अर्थ में उनके फैंस होते, जैसे आप रील्स देखते तो उनको अच्छे-अच्छे कमेंट्स करते, लात मारकर सॉरी नहीं बोलते। अभी वह अपनी बीमारी से उभर रहे हैं।

अभी थोड़ा स्ट्रांग बन रहे हैं। जब किसी के फैंस बन जाते हैं तो उनके गुण दोस्त सब प्रिय होने चाहिए। वो आप में नजर नहीं आई। इसलिए कैमरे के सामने मुझे आना पड़ रहा है। राहुल राय सर बहुत अच्छे इंसान हैं। बहुत ही मासूम और काइंड पर्सन हैं। उनकी जो भी मदद करता है, हेल्प करने वाला दोगुनी संपत्ति पा लेता है। उनके स्टार्स अच्छे हैं। उनके पास इतना गुड लक है। विनीता आगे बोलती हैं, “मेरी और उनकी मुलाकात 5 साल पहले से है। ऐसी कोई चीज नहीं है कि आप उन्हें ट्रोल कर लें। रील्स में उनकी एक्टिंग देखो।

उनकी एवरग्रीन पर्सनालिटी देखो। यह कौन है? वह कौन है? यह औरत कौन है? तो कोई भी हो वो एक्टर है। अपनी कला से ही वह आगे उभर के आया है। बिना सोचे समझे बिना कुछ जाने ऐसे कमेंट्स करना आसान है। ट्रोलिंग आसान है। किसी की मदद करना बहुत मुश्किल है। हमारे मन की दरियादिली जरूरी है। कितना भी पैसा हो किसी की मदद करने की वृत्ति होनी चाहिए जो बहुत कम लोगों में होती है। हेल्प करना सीख लो। बाद में ट्रोल करना। लोगों ने कमेंट्स किए हैं। ट्रोलिंग के बहाने भी किसी ने लाइक या फॉलो किया है।

उसका जो भी पैसा मेरे अकाउंट में आया है या आ रहा है, वह सारा पैसा मैं राहुल सर को दूंगी। वनीता ने नाराजगी जाहिर की कि कुछ लोगों ने कहा है कि सड़क से उठाकर किसी के साथ भी रील्स बनाने लगे। जिसके बाद उन्होंने बताया कि यह सारी रील्स कैलाश प्रोडक्शन के बैनर में बन रहे हैं। बड़े-बड़े बंगले लेकर प्रोफेशनल तरीके से शूट किया जाता है। वनिता ने बताया कि वह एक्टर और एंकर हैं। मैं सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हूं। पूरा देश उनका फैन है। सलमान खान के बाद मैं ही ऐसी महिला हूं जिसने सर का सपोर्ट किया है।

मैं मरते दम तक उनका सपोर्ट करूंगी। उनके गुणों की वजह से वह बहुत अच्छे इंसान हैं। मैंने मां से सीखा है कि भले हम पैसा वाले ना हो लेकिन मदद करने के लिए मन रिच होना चाहिए। राहुल रॉय के संघर्ष के दिनों में मैंने राहुल रॉय सर की मदद की है और करती रहूंगी। जब हम मदद करते हैं तो हमारे कल्चर में किसी को बताते नहीं है। लेकिन इतनी भगदड़ कर दी है ना इंस्टा पर कि मुझे बताना पड़ रहा है। विनीता के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *