Cli

थलापति विजय के परिवार में कौन कौन ? बीवी-बच्चे कहां है ?

Uncategorized

[संगीत] तमिलनाडु चुनाव नतीजों में थलापति विजय की पार्टी टीवी के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। अभिनेता विजय तमिलनाडु चुनावों में अपनी पार्टी तमिलगा वट्री कस्गम यानी टीवी की की ओर से डीएमके के गढ़ परंबूर और त्रिची पूर्व से चुनाव में खड़े हैं। उन्होंने अपना पूरा नाम सी जोसेफ विजय घोषित किया है और अब तक के रुझानों में वह अपनी दोनों सीटों से आगे हैं। इसके अलावा उनकी पार्टी भी सबसे ज्यादा सीट ला रही है। तो चलिए ऐसे में आज जानते हैं थलापति विजय के बारे में। आखिर वो कौन है? उनकी यहां तक जर्नी कैसी रही? उनकी लव लाइफ से लेकर उनकी नेटवर्थ तक। साउथ एक्टर थलापति विजय का असली नाम है जोसेफ

विजय चंद्रशेखर। इस नाम को उन्होंने अपने पिता एस ए चंद्रशेखर के कहने पर बदला था जो साउथ फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर हैं। विजय थलपति ने 10 साल की उम्र में पहली फिल्म की थी। उसके बाद बतौर लीड एक्टर काम करने लगे। 22 जून 1974 को चेन्नई भारत में जन्मे विजय के पिता एस ए राज चंद्रशेखर एक फेमस फिल्म मेकर रहे हैं और उनकी मां शोभा चंद्रशेखर एक तेलुगु इंडस्ट्री की फेमस सिंगर रह चुकी हैं। विजय ने अपने एजुकेशन कडंबकम में फातिमा मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से की थी। 2004 में आई फिल्म गिल्ली

ने उनके करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। यह फिल्म उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई और एक नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने करीब 68 फिल्मों में काम किया और हर उम्र के दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई। फरवरी 2024 में थलापति विजय ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला लिया और अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा बैत्री कशगम की शुरुआत की। यह उनके करियर का एक बड़ा मोड़ था जहां उन्होंने सिनेमा से निकलकर सीधे जनता के बीच काम करने का रास्ता चुना। उनकी पार्टी का मकसद लोगों के मुद्दों को उठाना और बदलाव लाना बताया गया। उनके इस फैसले ने फैंस को चौंकाया जरूर लेकिन ज्यादातर

लोगों ने उनका सपोर्ट किया जिसका असर तमिलनाडु चुनाव 2026 नजर आ रहा है। वहीं अगर उनके नेटवर्थ की बात करें तो उन्होंने अपने दम पर 600 करोड़ से 624 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया है। आपको बता दें विजय के पिता क्रिश्चियन हैं और मां हिंदू हैं। पहली फिल्म के लिए विजय को सिर्फ ₹500 फीस मिली थी और उस वक्त उनकी उम्र महज 10 साल थी लेकिन आज हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं। वहीं उनकी सालाना इनकम 80 से ₹100 करोड़ बताई जाती है। खबर है कि विजय की आने वाली फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के लिए उन्होंने ₹100 फीस ली है। थलपति विजय की पत्नी का नाम संगीता सुरनालिंगम है। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम है जसन संजय और बेटी दिव्या साशा। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय और उनकी पत्नी संगीता ने 2026 में तलाक की याचिका दायर की है। इसके अलावा अभिनेत्री त्रिशा के साथ कृति सुरेश की शादी में शामिल होने के बाद से ही एक्टर थलापति विजय के बारे में बात होने लगी। गोवा में हुई शादी में विजय और त्रिशा एक प्राइवेट विमान में साथ में थे। तभी से विजय और

उनकी पत्नी संगीता स्वरलिंगम के बीच अलगाव की खबरें आने लगी। आपको बता दें विजय की पत्नी संगीता तमिल मूल की हैं। एक्टर की फिल्मों के प्रति उनकी दीवानगी ने उन्हें विजय के करीब ला दिया था। आखिरकार वह सीमाओं को पार करके एक हो गए। विजय अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। विजय और संगीता के दो बच्चे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि संगीता अपनी बेटी के साथ लंदन में रह रही हैं। लोग विजय थलापति और त्रिशा को एक कपल ही मानते हैं। कहा जाता है कि त्रिशा उनकी बेहद पुरानी दोस्त हैं। इसके अलावा कई बार वो एक साथ स्पॉट हुए तो लोगों ने कहा कि शायद वह अपनी पत्नी से तलाक के बाद त्रिशा के साथ शादी कर सकते हैं। हालांकि ऐसी बातें कभी दोनों ने खुलकर नहीं की है। यह सब स्पेकुलेशन है जो अक्सर फैंस लगाते रहते हैं। फिलहाल आपका क्या मानना है तलापति विजय के बारे में कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *