सिर्फ नाम के ही नहीं सच में अनमोल हैं टीना और अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी। अनिल अंबानी की कहानी के गुमनाम हीरो हैं अनमोल। कभी दिवालिया हो गए थे अनिल अंबानी। 33 साल के अनमोल ने बदली कर्ज में डूबे पिता की किस्मत। एक के बाद एक मास्टर स्ट्रोक खेल बचाई परिवार की इज्जत और विरासत। अंबानी परिवार किसी इंट्रोडक्शन का मोहताज नहीं है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे रईस और रसूखदार शख्सियतों में द अंबानीज का नाम शुमार होता है। हालांकि यहां भी थोड़ा अंतर देखा जाता है। धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे मुकेश अंबानी के परिवार का ऐसा कोई सदस्य नहीं जो सुर्खियों का हिस्सा ना बना रहता हो। मुकेश और नीता अंबानी से लेकर उनके तीनों बच्चों ईशा, आकाश और अनंत।
यहां तक कि उनके लाइफ पार्टनर से ले उनके बच्चों तक मुकेश अंबानी की फैमिली के सीनियर सदस्यों से लेकर जूनियर सदस्य तक हर शख्स चर्चा में छाया रहता है। लेकिन जब बात धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी और उनके परिवार की आती है तब पिक्चर थोड़ी बदल जाती है। अनिल अंबानी और उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी वाइफ टीना मुनीम को तो सभी जानते हैं। लेकिन अनिल और टीना के दोनों बेटे जय अनमोल और जय अंशुल अंबानी लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। यहां तक कि टीना और अनिल अंबानी की बड़ी बहू कृषा शाह भी खबरों और मीडिया अटेंशन से दूर ही रहना पसंद करती हैं। अंबानीज होने के बावजूद अनमोल और अंशुल अपने तीनों कजिंस ईशा, आकाश और अनंत की तरह सुर्खियों में छाए रहने की बजाय लो प्रोफाइल रहना ही पसंद करते हैं। लेकिन जब बात बिज़नेस की आती है तब इस मामले में अनमोल और अंशुल अंबानी अपने कजिन से जरा भी पीछे नहीं है।
खासतौर से अनिल और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी। जिन्हें अब अपने पिता अनिल अंबानी की कहानी का हीरो कहा जा रहा है। एक ऐसा हीरो जिसने पिक्चर में आते ही पूरी की पूरी कहानी का रुख ही बदल दिया। कर्ज के जाल में फंसकर कंगाली की कगार पर पहुंच चुके अनिल अंबानी बिजनेस वर्ल्ड में तेजी से कमबैक कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल अंबानी के कारोबार में जब से उनके दोनों बेटों जय अनमोल और जय अंशल की एंट्री हुई है तब से उनके कारोबार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। कर्ज कम हो रहा है। शेयर चढ़ने लगे हैं और कंपनियों को तेजी से नए ऑर्डर्स मिलने लगे हैं। बताया जा रहा है कि अनिल अंबानी के इन फिरे हुए दिनों का क्रेडिट उनके दोनों बेटों अनमोल और अंशुल को ही जाता है।
खासतौर से अनमोल अंबानी जो कि एक मास्टर स्ट्रोक की तरह अपने पिता को कर्जे और घाटे से उबारने में लगे हैं। और ऐसा हो भी क्यों ना आखिर यह दमदार बिजनेस स्किल्स अनमोल को अपने दादा धीरूभाई अंबानी और बड़े पापा यानी कि मुकेश अंबानी से विरासत में जो मिले हैं। अनिल और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल लाइमलाइट से दूर रहकर अपने पिता के कंगाली के कगार पर आकर खड़े हुए बिजनेस में नई जान फूंकने में जुटे हुए हैं। बता दें कि अनमोल अंबानी अपने पिता अनिल अंबानी की तरह अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप से जुड़े हुए हैं और लगातार अपने छोटे भाई अंशुल के साथ मिलकर पापा के कारोबार को संभालने में बिजी हैं। अनमोल अंबानी ने अपने करियर की शुरुआत महज 18 साल की उम्र में Reliance म्यूच्यूल फंड में एक इंटर्न के तौर पर की थी। जिसके बाद साल 2014 में अनमोल ने Reliance म्यूच्यूल फंड के साथ अपनी कॉर्पोरेट जर्नी की शुरुआत की और यहां से अनमोल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनमोल अंबानी का फोकस Reliance कैपिटल पर है।
साल 2016 से एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर वो कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। Reliance के रिटेल बिजनेस का विस्तार भी अनमोल के नेतृत्व में ही हो रहा है। सितंबर 2017 में जय अनमोल को Reliance कैपिटल का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपॉइंट किया गया।
इसके अगले ही साल अनमोल Reliance Nipon और Reliance होम के बोर्ड में शामिल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय अनमोल अंबानी की टोटल नेटवर्थ आज ₹00 करोड़ से भी ज्यादा है। यह तो रही बिजनेस स्किल्स की बात। अगर अनमोल अंबानी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो टीना अंबानी का लाडला अनमोल एक ट्रू फैमिली मैन है। अनमोल अपने मम्मी पापा और छोटे भाई अंशुल के साथ बेहद क्लोज और स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते हैं। फरवरी 2022 में अनमोल अंबानी कृष्णा शाह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। कृष्णा भी अपने साससुर के बेहद करीब है। टीना ने कृष्णा का स्वागत परिवार में बेटी के तौर पर किया था। तो अनिल भी अपनी बहू पर जान छिड़कते हैं।