Cli

39 की उम्र में करेंगी शादी आखिर कौन है “रचित सिंह” ?

Uncategorized

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी शादी करने वाली हैं। जी हां, खबर है कि बीते साल सितंबर में बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ उनकी सगाई होने के बाद अब यह कपल इसी साल अक्टूबर या नवंबर में शादी की तैयारियों में जुट गया है। हुमा उम्र में होने वाले पति से 6 महीने बड़ी हैं। यह बीटाउन का ऐसा कपल है जिसने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर ही रखा। इस वक्त हुमा 39 साल की है। लेकिन खबर है

कि दोनों ने इस रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला कर लिया है। दोनों परिवार ने शादी समारोह की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। न्यू दिल्ली में जन्मी हुमा और वाराणसी में जन्मे रचित बीते 3 सालों से डेटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। जबकि अब दोनों परिवार तारीख तय करने के आखिरी पड़ाव पर हैं। करीबियों की मानें तो हुमा रचित की शादी बेहद करीबी लोगों के

बीच होगी। जबकि बाद में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। बहुत संभव है कि यह शादी बहुत भव्य ना हो लेकिन ऐसी होगी जिसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही होंगे। अभी तक अनुमान यही है कि शादी मुंबई से ही की जाएगी। बात करें हुमा के होने वाले पति रचित सिंह की तो उनका जन्म वाराणसी उत्तर प्रदेश में हुआ। 1 जनवरी 1987 को पैदा हुए रचित साल 2012 में नई दिल्ली आए।

जहां उन्होंने कुछ समय के लिए मॉडलिंग में अपना करियर आजमाया। फिर 2016 में वह मुंबई आ गए और वहां एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने में जुट गए। अपने करियर की शुरुआत में रचित ने कास्टिंग डायरेक्टर और एक्टिंग मेंटर अतुल मोंगिया के साथ काम किया। उन्होंने मोंगिया को आर्टिस्ट कलेक्टिव शुरू करने में मदद की जो कलाकारों के लिए एक ट्रेनिंग प्लेटफार्म है। के साथ उन्होंने इस पहल के तहत ना सिर्फ कई कलाकारों को ट्रेन किया बल्कि फिल्म वर्कशॉप में भी हिस्सा लिया। रचित ने एक एक्टिंग कोच के तौर पर भी अपनी खास पहचान बनाई है।

अपनी कंपनी रचित सिंह वर्कशॉप के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री के कई जानेमाने नामों के साथ 100 से ज्यादा ट्रेनिंग सेशंस किए। उनकी वर्कशॉप में शामिल होने वाले सितारों में रणवीर सिंह, वरुण धवन, पिक्की कौशल, अनुष्का शर्मा, कुणाल कपूर, पूजा हेगड़े, हर्षवर्धन राणे, अमृता सुभाष, शनाय कपूर जैसे नाम शामिल हैं। वहीं साल 2024 में वो Jio Hotstar की वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग में भी नजर आए। इसमें उन्होंने वेदांग का किरदार निभाया। वहीं बात करें हुमा और रचित के लव स्टोरी की तो कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स और सोशल सर्कल के जरिए हुई। धीरे-धीरे ये मुलाकातें स्ट्रांग बॉन्डिंग में बदली। दोनों को कई बार इवेंट्स और पार्टीज में भी साथ देखा गया। वैसे हम तो यही उम्मीद करते हैं कि जल्द यह जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाए। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक और शेयर करें। साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *