Cli

मां बनकर बदलीं कैटरीना ! चुनी ‘ऐश्वर्या’ की राह !

Uncategorized

लंबा सा कोट चश्मे से ढका चेहरा मां बनकर बिल्कुल बदल गई कैटरीना कैफ। एक्ट्रेस ने चुनी ऐश्वर्या की राह। दोनों में दिखा क्रॉस कनेक्शन। मां बनने के बाद पहली बार पति विक्की कौशल के संग दिखी कैटरीना। विहान की मम्मा का ग्लो देख खुश हो गए फैंस।

बॉलीवुड की बॉबी डॉल कैटरीना कैफ एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं। जैसा कि सभी जानते हैं मां बनने के बाद से ही कैटरीना ने खुद को लाइमलाइट से थोड़ा दूर रखा हुआ था और अब फाइनली कैटरीना कैफ को उनके पति विक्की कौशल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है

इसी दौरान कपल ने पैप्स को खूब सारे पोज़ भी दिए। एक्ट्रेस की स्माइल और ग्लो वाकई देखने वाला था। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई, फैंस की खुशी का तो मानो ठिकाना ही नहीं रहा।

बता दें 7 नवंबर 2025 को बेटे विहान को जन्म देने के बाद से ही कैटरीना कैफ काफी लो की लाइफ जी रही थी। कैमरों से दूरी, कम पब्लिक अपीयरेंस और एकदम प्राइवेसी। लेकिन जब 3 मई की रात एक्ट्रेस अपने हस्बैंड विक्की कौशल के साथ मुंबई की एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई तो बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के चर्चे तेज हो गए। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। इस पावर कपल को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है। एक यूजर कहते हैं हमारी प्यारी सुपरस्टार और क्वीन हमने आपको बहुत मिस किया। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।

एक और यूजर कहते हैं गॉर्जियस मम्मी और डैडी। इस बार कैटरीना ना सिर्फ खुश दिखी बल्कि काफी कंफर्टेबल भी लगी जो पिछली बार से बिल्कुल अलग था। आपको बता दें 24 फरवरी को कैटरीना को मुंबई में अपनी फिटनेस ट्रेनर और दोस्त यासमीन कराचीवाला के साथ स्पॉट किया गया था। उस वक्त ना उन्होंने कोई पोज़ दिया था ना कैमरे की तरफ देखकर फैंस को ग्रीट किया। बस जल्दी से कार में बैठकर निकल गई। लेकिन इस बार सीन बिल्कुल उल्टा था। वो आई और खुशी-खुशी खूब सारे बोज दिए। अब बात करते हैं उनके लुक्स की।

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कैटरीना ने नी लेंथ ओवरकट पहना हुआ है। बाल खुले हुए हैं और बड़े-बड़े सनग्लासेस से उन्होंने अपना चेहरा काफी हद तक कवर किया हुआ है। समर सीजन में ओवरकट। जी हां, कई लोगों को उनका यह लुक देखकर ऐश्वर्या राय की याद आ गई। सोशल मीडिया पर यूज़र्स कहने लगे जैसे ऐश्वर्या कई बार अपने बालों या स्टाइल से फेस कवर करती हुई नजर आती हैं। वैसे ही कैटरीना भी कुछ सिमिलर कर रही हैं। कुछ ने तो यह तक कह दिया कि मां बनने के बाद कैटरीना शायद अपने वेट या अपीयरेंस को लेकर थोड़ी इनसिक्योर महसूस कर रही होंगी।

वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐश्वर्या को कई बार ऐसे कमेंट्स का सामना करना पड़ा है। लेकिन उन्होंने हमेशा इन बातों को इग्नोर ही किया है और अपने स्टाइल को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया है। और कैटरीना ने भी मां बनने के बाद अपने वेट इनसिक्योरिटी को लेकर कभी कुछ नहीं कहा बल्कि हमेशा कॉन्फिडेंट ही नजर आई हैं।

वहीं उनके रीसेंट पब्लिक अपीयरेंस के बाद कैटरीना की एक झलक ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। और अब फैंस बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि कैटरीना फिल्मों में भी जल्द ही कमबैक कर ले। लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *