हरियाणा के पंचकूला के एक स्कूल में क्लासरूम के अंदर 6 साल की बच्ची के साथ 8 साल के बच्चे ने बुरी तरह से मारपीट की। बच्ची के सिर पर ईंट मारी, उसे पैरों से कुचला। लेकिन यह सब हुआ क्यों? इसे लेकर सवाल अब तक बना हुआ है। अब इस सवाल पर पहली बार बच्ची के घर वालों की ओर से बयान आया है। बच्ची के चाचा का कहना है कि पहले बच्ची ने आरोपी छात्र को पागल कहा था।
इसके बाद जब बच्ची ने लड़के की शिकायत करने की बात कही जिससे वो डर गया। फिर आरोपी लड़का बच्ची को पिता से मिलवाने के बहाने ऊपर ले गया और उस पर हमला कर दिया। उसने उसने क्या कहा? उसने पहले तो पागल बोल दिया। पागल बोलने के बाद उसको लगा इसने पागल बोलने के बाद उसने बोला पागल मैं तेरी कंप्लेंट कर दूंगी। तो वो डर गया। डरने के बाद उसने बोला कि तेरे पापा ऊपर है। तो ऊपर चलो और वो चली गई। वो छोटी बच्ची छह साल की हो तो जहां कहोगे वहां पापा से प्यार करती है वो। तो उसको जब ऊपर लेके गया तो वो अंदर लेके गया और फिर उसने ये बात की। चाचा ने यह भी बताया कि पहले जानकारी मिली थी कि आरोपी बच्चा PUBG और दूसरे गेम खेलता है।
हालांकि गेम खेलने और हमले के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहले भी पता लगा था कि वो PUBG खेलता है। तो अभी भी उनके पापा की वो आगे ये न्यूज़ आ गई कि वो PUBG भी खेलता था। कुछ गेम भी खेलता था। जिसकी वजह से ये सारी हरकतें हुई। फिलहाल बच्ची का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति अब पहले से ठीक है। बच्ची की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। चंडीगढ़ पीजीआई से सामने आए नए वीडियो में वो अपनी मां की गोद में बैठी मुस्कुराती नजर आ रही है। चाचा से वीडियो कॉल पर उसने बात भी की है। परिवार के मुताबिक उनकी बच्ची शेरनी है। उसने जिंदगी की कठिन लड़ाई लड़ी है। हालांकि बच्चे के दिमाग में अब भी हमले को लेकर दहशत जैसी स्थिति है। चाचा के मुताबिक होश में आने के बाद बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसे पत्थर से मारा गया था। हालांकि परिवार ने बच्ची की मानसिक स्थिति को देखते हुए फिलहाल उससे घटना के बारे में ज्यादा बात नहीं की है। स्टार्टिंग में पूछा था पर हमने उसको इग्नोर कर दिया। उसने पूछा था कि वो मम्मा उसने मेरे को पत्थर से मारा था। तो हमने उसको समझाया कि नहीं बेटा आपकी तबीयत खराब थी। हम आपको हॉस्पिटल लेकर आए हैं। अभी तक वो हमने कुछ जिक्र नहीं किया हुआ उसके साथ। यह घटना 28 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित एक स्कूल में हुई थी।
यहां केजी में पढ़ने वाली मासूम छात्रा पर उसी स्कूल में पढ़ने वाले तीसरी क्लास के एक छात्र ने हमला कर दिया था। जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जे जे एक्ट यानी जुनाइल जस्टिस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता एरीबियंस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। व हमला करने वाले आठ साल के छात्र के खिलाफ जे जे एक्ट के तहत कारवाई की गई है। कम उम्र के कारण उसे अंबाला स्थित ऑब्जरवेशन होम में भेजा गया है। जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग और हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। एफआईआर के अलावा स्कूल के प्रिंसिपल और दो जेबीटी शिक्षिकाओं को सस्पेंड किया जा चुका है। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से गठित कमेटी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सबका फोकस है कि बच्ची जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए।
इसके साथ ही अब आरोपी बच्चे की मानसिक स्थिति की भी जांच की बात सामने आ रही है और यह समझने की कोशिश हो रही है कि आखिर इतनी हैवानियत छोटे से बच्चे के अंदर कैसे आई और उसने यह सब कैसे कर दिया। क्या इसके पीछे कोई बीमारी है या फिर कोई और कारण है?