रितेश देशमुख और जेनेलिया डेसूजा की ऐतिहासिक फिल्म राजा शिवाजी ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने शानदार रिस्पांस दिया है। वहीं मराठा साम्राज्य के वीर छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान ने
कैमियो करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने फिल्म में छत्रपति शिवाजी के वफादार अंगरक्षक रहे जीवा महाला का किरदार निभाया है। भगवा कपड़े और लंबी मूछ में उनका लुक देखने लायक है। आइए जानते हैं राजा शिवाजी से पहले सलमान खान ने किन-किन फिल्मों में कैमियो किया है। बागवाबान सलमान खान साल 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म बागवाबान में नजर आए थे।
जिसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में उन्होंने आलोक राज का किरदार निभाया जो अमिताभ बच्चन के गोद लिए हुए बेटे बने हैं। सन ऑफ सरदार। सलमान खान ने अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार में भी खास कैमियो किया था। इतना ही नहीं वह फिल्म के टाइटल ट्रैक पोपो में भी दिखे थे। कुछ-कुछ होता है।
शाहरुख खान और काजोल की फिल्म कुछ-कुछ होता है में सलमान खान का छोटा लेकिन दमदार रोल दर्शकों को खूब पसंद आया था। उन्होंने अमन मेहरा का किरदार निभाया जो फिल्म के इंटरवल के बाद एंट्री लेकर कहानी में खास रंग भर देता है। वेद सलमान खान राजा शिवाजी से पहले भी रितेश देशमुख की फिल्म में चार चांद लगा चुके हैं। उन्होंने फिल्म वेद में बेहतरीन कैमियो कर दर्शकों का दिल जीत लिया था। [संगीत] सिंघम अगेन अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में भी सलमान खान ने खास कैमियो किया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। उन्होंने फिल्म में अपने मशहूर किरदार चुलबुल पांडे के अंदाज में एंट्री लेकर माहौल बना दिया था।
अजब प्रेम की गजब कहानी। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में सलमान खान ने मजेदार कैमियो किया था। एक सीन में कैटरीना कैफ को उनकी जबरा फैन होने के रूप में पेश किया गया था। पठान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म में सलमान खान ने छोटा सा लेकिन असरदार कैमियो किया था। स्क्रीन पर दस्तक देते ही उन्होंने पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।