क्या राजेश खन्ना की वजह से अनिल कपूर का घर बर्बाद हो गया था? जी हां, इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें यह बताया जा रहा है कि अनिल कपूर ने एक ऐसा खुलासा कर दिया जिसमें उन्होंने कहीं ना कहीं इस बात की तरफ इशारा किया है
कि राजेश खन्ना की वजह से उनके पिता को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था। होता यूं कि अनिल कपूर ने अभी हालिया इंटरव्यू में बताया कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता इंसान की जिंदगी पल भर में बदल सकती है।
उन्होंने अपने पिता और फिल्म निर्माता सुरेंद्र कपूर के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि सुपरस्टार राजेश खन्ना की एक फ्लॉप फिल्म होने के बाद उनके पिता पूरी तरीके से टूट गए थे। अब फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जितना चमकदार दिखाई देती है अंदर से उतनी बेरहम भी हो सकती है। और इस सच्चाई को अनिल कपूर ने बहुत कम उम्र में अपनी आंखों से देखा था। अभी हालिया में दिए गए इंटरव्यू में अनिल कपूर ने अपने पिता और मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर के संघर्ष का एक बेहद भावुक किस्सा सुनाया।
उन्होंने बताया कि एक ऐसा समय था जब उनके पिता के आसपास लोगों की भीड़ लगी रहती थी। हर कोई उनके साथ दिखना चाहता था। लेकिन जैसे ही सुपरस्टार राजेश खन्ना की एक फिल्म बॉक्सिस पर फ्लॉप हुई सब कुछ बदल गया। अनिल कपूर ने बताया कि उनके पिता दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचे थे। लेकिन एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने कोई नहीं आया। जो लोग कभी उनके साथ हर समय नजर आते थे, वह लोग अचानक गायब हो चुके थे। अनिल कपूर के मुताबिक उस पल उनके पिता अंदर से पूरी तरीके से टूट चुके थे। वह शायद रो भी रहे थे और एक बेटे के लिए अपने पिता को इस हालत में देखना बेहद दर्दनाक था। यही वो पल था जिसने अनिल कपूर की जिंदगी बदल दी।
उन्हें समझ आ गया कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हमेशा के लिए नहीं होती। यहां लोग सिर्फ कामयाबी के साथ खड़े रहते हैं। मुश्किल वक्त में नहीं। उस समय अनिल कपूर की सिर्फ 18 या 19 साल की उम्र थी। लेकिन उन्होंने उसी दिन फैसला कर लिया था कि वह अभिनेता बनेंगे और अपने पिता का सपना पूरा करेंगे। सबसे खास बात यह थी कि सुरेंद्र कपूर ने कभी अपने बेटे के लिए रास्ता आसान नहीं बनाया। उन्होंने साफ कहा था कि अगर अभिनेता बनना है तो अपनी मेहनत से बनो और शायद यही संघर्ष आगे चलके अनिल कपूर की सबसे बड़ी ताकत बना। आज वही लड़का जिसने अपने पिता का दर्द देखा था। बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक माना जाता है।