चेहरे पर खामोशी, आंखों में गहरी मायूसी। 52 साल के ट्विंकल का हुआ यह कैसा हाल? आलीशान घर के कोने-कोने में सुकून ढूंढ रही अक्षय की बीवी। आरव की मम्मी के वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश। किसी ने पूछी मायूसी की वजह तो किसी की घर के आलीशान नज़ारों पर टिकी नजरें।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट रिलीज भूत बंगला के बाद से ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। लेकिन अब एक्शन हीरो अक्षय की लेडी लव ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो तेजी से वायरल होने के साथ-साथ लोगों का ध्यान भी अपनी तरफ खींच रहा है। जिसमें 52 साल के ट्विंकल के चेहरे पर शांति और खामोशी के साथ-साथ आंखों में गहरी मायूसी भी साफ-साफ देखी जा सकती है। अब आरव की ग्लैमरस मम्मी का यह बदला-बदला अंदाज देखकर ना सिर्फ लोगों के सवालों की बाढ़ आ गई है बल्कि लोगों के रिएक्शन भी भर-भर कर सामने आ रहे हैं।
यही नहीं घर के कोने-कोने में सुकून की तलाश में घूमती हुई एक्ट्रेस पर गौर फरमाने की जगह बहुत से लोगों का ध्यान घर के आलीशान नजारे पर भी टिक गया है। सबसे पहले आप ट्विंकल खन्ना के इस लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस को घर के कोने-कोने में रिलैक्स करते हुए और सुकून ढूंढते हुए साफ-साफ देख सकते हैं। कभी गार्डन एरिया में तो कभी बालकनी में या फिर कभी गहरी सोच में डूबी हुई ट्विंकल वीडियो में साफ देखी जा सकती है। कभी बैठकर गहरा चिंतन करती हुई तो कभी लेट कर रिलैक्स मोड में शांति को महसूस करती हुई एक्ट्रेस इस वीडियो में मी टाइम को एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है।
वेल अक्षय की बीवी के बदले बदले रूप और मायूसी से ज्यादा घर के लग्जरी कोनों पर अब लोगों की नजरें अटक गई हैं। ट्विंकल के लेटेस्ट Instagram पोस्ट में आप देख सकते हैं कि अक्षय के खूबसूरत घर की झलक भी देखने को मिल रही है। बेहद खूबसूरत और बड़ा सा गार्डन, पीसफुल बालकनी और उसमें लगे बड़े से झूले को ही एक्ट्रेस ने अपने फेवरेट कोने में से एक बताया। इतना ही नहीं इस वीडियो में अक्षय ट्विंकल के पेट डॉग की झलक भी साफ-साफ देखी जा सकती है। यही नहीं यूनिक पर्दों से लेकर स्टाइलिश सोफा सेट भी वीडियो में साफ देखा जा सकता है। वेल इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा काम करने, सुस्ताने, अपने डॉग्स और दुनिया को निहारने, म्यूजिक सुनने, परिवार के साथ बातचीत करने और सबसे अहम बात दिन में सपने देखने के लिए मेरी फेवरेट जगह है। मैं अपना बेडरूम छोड़ सकती हूं
लेकिन अपनी बालकनी कभी नहीं छोड़ सकती। तो सुना आपने अब आरव की मम्मी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ-साथ लोगों का ध्यान भी खींच रहा है और खिलाड़ी कुमार के घर की झलक देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है और आलीशान घर के कोने-कोने को देखने के बाद फैंस अपने रिएक्शंस भी दे रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा खूबसूरत गार्डन और खूबसूरत आप तो आगे भी किसी और ने लिखा मुझे आपका झूला पसंद है। यही नहीं बहुत से लोगों ने ट्विंकल के सवाल का जवाब देते हुए अपने-अपने घर के फेवरेट स्पॉट को भी बताया है और अब यह वीडियो खूब सुर्खियों में बना हुआ है। ब्यूरो रिपोर्ट ई