Cli

ऋषि कपूर पहली पुण्यतिथि; यादों में भावुक कपूर परिवार

Uncategorized

ऋषि कपूर की यादों में भावुक कपूर परिवार कृष्णा राज बंगले में दिवंगत एक्टर की पहली पुण्यतिथि पिता को याद कर नम रणबीर रिधिमा की आंखें। पति ऋषि कपूर के किस्से दोहराती नहीं तू। बहू आलिया संग शेयर करते थे स्पेशल बॉन्ड। नन्ही राह ने तस्वीरें देख जाना कितने जिंदा दिल थे दादा। आज 30 अप्रैल है वही तारीख जो कपूर परिवार पर कहर बनकर टूटा था। नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर के पैरों तले जमीन खिसक गई थी,

और आलिया भट्ट का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। आज बॉलीवुड के सुपरस्टार दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पुण्यतिथि है। इसी बीच पूरा परिवार ऋषि कपूर की यादों में डूबा हुआ नजर आया। नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर लिखा है। आप हमेशा दिल में रहेंगे। वहीं ऋषि कपूर के दोस्त ने भी एक्टर के साथ फोटो शेयर कर लिखा मेरे सबसे अच्छे दोस्त। बेटी रिदिमा की पोस्ट ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया।

उन्होंने अपने पिता की फोटो शेयर कर कहा है आप हमेशा यादों में हैं। जब तक आपसे दोबारा मुलाकात नहीं होती आपको सेलिब्रेट करते रहेंगे। वहीं उनके पति और ऋषि कपूर के प्यारे दामाद भरत साहानी ने भी एक फैमिली फोटो शेयर कर उन्हें याद किया है। बता दें ऋषि कपूर को इस दुनिया को छोड़े हुए आज 6 साल हो गए हैं। एक्टर का निधन 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में मुंबई के एचए Reliance फाउंडेशन अस्पताल में हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह लंबे समय से ल्यूकेमिया यानी कि ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। जैसा कि सभी जानते हैं रणबीर कपूर, उनकी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राह हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं।

घर की बनावट जरूर नहीं है लेकिन इतिहास सालों पुराना है। यह घर ऋषि कपूर के बेहद करीब रहा था। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के ज्यादातर साल यहीं गुजारे थे। बच्चों को बड़ा होते हुए देखा था। बता दें यह घर नहीं बल्कि एक विरासत है। यह बंगला ऋषि कपूर को उनके माता-पिता राज कपूर और कृष्णा राज कपूर ने दिया था। जिसके चलते ऋषि कपूर के लिए यह घर उनके दिल के बेहद करीब रहा। विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह घर अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मिला है। बता दें मॉडर्न कपल ने कृष्णा राज बंगले को एक मॉडर्न टच दे दिया है। कृष्णा राज बंगला आज रणबीर और आलिया के सपनों का घर बन चुका है और अब इस नए घर में ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि है। कृष्णा राज बंगले में आज कपूर परिवार ऋषि कपूर की यादों में डूबे हुए हैं। उनके लिए पूजा पाठ कराया जा रहा होगा।

पिता ऋषि कपूर को याद कर रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर की आंखें नम होंगी और हमेशा की तरह नीतू कपूर अपने पति के जिंदादिली के किस्से दोहरा रही होंगी और यह सब कुछ बेबी राह भी जरूर सुन रही होंगी। राह ने अपने दादा ऋषि कपूर को कभी देखा नहीं है। लेकिन पूरे परिवार ने एक्टर की यादों को हमेशा जिंदा रखा। जिसके चलते राह को हर वो किस्सा पता चलेगा जिससे दादा ऋषि कपूर की जिंदादि झलकती थी। आज कृष्णा राज बंगले का माहौल बेहद इमोशनल और शांत रहने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ऋषि कपूर का निधन कपूर फैमिली के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बॉलीवुड के लिए भी एक बड़ा लॉस था। वो एक बेहतरीन एक्टर थे। जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई थी। बता दें फिल्म मेरा नाम जोकर से उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद फिल्म बॉबी ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। कहते हैं एक्टर ने अपने पूरे करियर में 135 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वहीं ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्मा जी नमकीन है जो 31 मार्च 2022 को Amazon प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी जो 30 अप्रैल 2020 में उनके निधन के 2 साल बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी फैंस ने बहुत प्यार दिया था। ब्यूरो रिपोर्ट E2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *