Cli

3300 करोड़ का मालिक सड़कों पर क्यों मांग रहा भीख? हैरान कर देगी कहानी

Uncategorized

[] क्या कोई अरबपति जिसके पास 3000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हो वो अपनी गाड़ियों, अपनी सुरक्षा और हर ऐशो आराम को छोड़कर अचानक सड़कों पर भीख मांगने लग जाए। यह सुनकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायकों में शुमार बीजेपी विधायक पराग शाह ने हाल ही में कुछ ऐसा किया जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया। घाटकोपर [ पूर्व से विधायक पराग शाह ने भिखारी का वेश धारण किया, मेकअप किया और मुंबई की सड़कों पर एक आम भिखारी की तरह घंटे बिताए।

आखिर 3000 करोड़ से ज्यादा के मालिक, एक राजनेता और बिजनेसमैन को ऐसा क्यों करना पड़ा? क्या थी इसके पीछे की असली वजह? आइए जानते हैं इस अनोखी और हैरान कर देने वाली कहानी की पूरी इनसाइड स्टोरी। सबसे पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि पराग शाह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है। रियलस्टेट कारोबार से जुड़े पराग शाह महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं। साल 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 3383 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वह बीएएमसी के कॉरपोरेटर भी रह चुके हैं। लेकिन जो शख्स हमेशा लग्जरी गाड़ियों, कड़े सुरक्षा घेरे और वीआईपी प्रोटोकॉल में रहता हो उसने अचानक सब कुछ क्यों त्याग दिया? उन्होंने अपनी सुरक्षा हटाई।

महंगी गाड़ियां और कपड़े छोड़े, मेकअप किया और घाटकोपर की सड़कों पर एक भिखारी की तरह बैठ गए। पेशे से बिजनेसमैन और राजनेता पराग शाह ने यह कदम अपने जैन आध्यात्मिक गुरु नम्र मुनि की सलाह पर उठाया। गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए पराग शाह ने अपनी तमाम भौतिक सुख सुविधाओं से दूरी बना ली।

उन्होंने पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मेकअप किया और सड़क किनारे बैठकर लोगों से भीख मांगी। इस पूरे अनुभव ने उन्हें अहंकार से दूर कर इंसानी संवेदनाओं को बेहद करीब से महसूस कराया। जब उनका यह वीडियो और इसके पीछे की कहानी सोशल मीडिया पर आई तो हर कोई हैरान रह गया कि कैसे करोड़ों की संपत्ति का मालिक अपनी लग्जरी छोड़कर एक दिन की आम जिंदगी की सच्चाई देखने सड़कों पर उतर आया

। सत्ता, शोहरत और अरबों की संपत्ति के बीच आत्म मंथन की ऐसी मिसाल शायद ही कहीं देखने को मिलती है। पराग शाह का यह कदम भले ही हैरान करने वाला हो, लेकिन इसने इंसानियत और जिंदगी के फलसफे पर एक बहुत बड़ा संदेश जरूर छोड़ दिया है। इस पूरी खबर पर आपकी क्या राय है? क्या एक राजनेता के लिए इस तरह का आध्यात्मिक अनुभव जरूरी है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *