छत्रपति वीर शिवाजी महाराज जब बहुत थक गए युद्ध करते करते उनको लगा कि हम थक गए तो एक दिन स्वामी समर्थ रामदास जी के पास गए और उन्होंने अपना मुकुट उतारा धीरेंद्र शास्त्री की बातें सुनकर अक्सर लोगों को मजा आता है। बहुत चाव से लोग उनकी बातें सुनते हैं। लेकिन इस बार नागपुर में उन्होंने जो कहा है उससे लोग उन पर भड़क रहे हैं। स्पेशली महाराष्ट्र के लोग उन्होंने जो कुछ कहा है
उस बात का ना सिर्फ खंडन कर रहे हैं बल्कि धीरेंद्र शास्त्री को बुरी तरह क्रिटिसाइज कर रहे हैं। रिसेंटली धीरेंद्र शास्त्री एक कार्यक्रम में नागपुर पहुंचे और वहां पर अपनी स्पीच देने के दौरान सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बात करते हुए कहा कि एक बार छत्रपति शिवाजी युद्ध करते-करते थक गए थे। वो एग्जॉस्ट हो गए थे। तो वो रामदास के पास गए और
वहां पर जाकर उन्होंने अपना मुकुट उतार दिया। यह कहते हुए कि कुछ समय के लिए वो युद्ध से दूर होना चाहते हैं और वो युद्ध की जिम्मेदारियों से कुछ समय तक दूर रहना चाहते हैं और तो और उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि रामदास इस दौरान सारी जिम्मेदारियां संभाले। छत्रपति वीर शिवाजी महाराज जब बहुत थक गए युद्ध करते करते उनको लगा कि हम थक गए तो एक दिन स्वामी समर्थ रामदास जी के पास गए और उन्होंने अपना मुकुट उतारा और कहा कि हमने बहुत लड़ाईयां लड़ ली।
बहुत युद्ध कर लिया। अब कृपा करो कि अब हमें बहुत लड़ना नहीं है। अब एक एक बड़ी दया करो। ये मुकुट संभालो आप। यह राजपाट आप संभालो। आपकी आज्ञा से ही हम चले। अब हमसे चला नहीं जा रहा। अब हमसे युद्ध लड़ा नहीं जा रहा। हम बहुत थक गए। अब हम विश्राम चाहते हैं। अब हम आराम चाहते हैं। अब हम कुछ दिन कुछ करना नहीं चाहते। धीरेंद्र शास्त्री की इस बात पर महाराष्ट्र के लोगों को बहुत ठेस पहुंची है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने महाराष्ट्र के लिए जो योगदान दिया है उसे कहीं ना कहीं धीरेंद्र शास्त्री ने कम आंकने की कोशिश की है अपनी इस बात से। अब इस पर रितेश देशमुख भी भड़के हैं और रितेश देशमुख ने कहा जब कोई आता है और हमारे परम पूज्य देवता के बारे में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करता है तो
महादेव के भक्त होने के नाते ऐसी बातें सुनने में अच्छी नहीं लगती है और गुस्सा दिलाती है। ऐसे निरर्थक प्रयास जो उन्हें दायरे में बांधने की कोशिश करते हैं वो समय के साथ खत्म हो जाएंगे और जिस तरह से करोड़ों सालों से सहयाद्री खड़े हैं उसी तरह से यह एक नाम करोड़ों सालों तक अमर रहेगा और वो नाम है महाराज छत्रपति शिवाजी का। रितेश देशमुख का एक्स पर किया गया यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि आने वाले टाइम में रितेश देशमुख की छत्रपति महाराज शिवाजी पर एक फिल्म आने वाली है राजा शिवाजी करके जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था।