Cli

कौन है स्टारकिड सुफयान, हूबहू सलमान खान जैसा दिखता है! दिव्या भारती से है खास कनेक्शन

Hindi Post

मुंबई में एक स्क्रीनिंग के दौरान सूफयान को स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने पपराजी के सामने पोज भी दिए. इस दौरान उनका स्टाइल और एटीट्यूड देखते ही बन रहा थासोशल मीडिया पर इन दिनों एक चेहरा अचानक से हर जगह छा गया है और लोग उसे देखकर हैरान भी हैं और एक्साइटेड भी. बात हो रही है फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान नाडियाडवाला की

, जिनका हाल ही में सामने आया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है. जैसे ही सूफयान कैमरे के सामने आए, लोगों को उनमें 90 के दशक वाले सलमान खान की झलक दिखने लगी. यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में हर कोई उनकी तुलना सीधे सलमान से करने लगा.मुंबई में एक स्क्रीनिंग के दौरान सूफयान को स्पॉट किया गया

, जहां उन्होंने पपराजी के सामने पोज भी दिए. इस दौरान उनका स्टाइल और एटीट्यूड देखते ही बन रहा था. उन्होंने नीले रंग की फिटेड टी-शर्ट और जींस पहनी थी, साथ ही कानों में बालियां भी कैरी की थीं. उनका पूरा लुक इतना मिलता-जुलता लगा कि लोगों को 90s के सलमान खान की याद आ गई. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसा लगा जैसे पुराने दौर के सलमान अचानक सामने आ गए हों.वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

किसी ने उन्हें सलमान खान का यंग वर्जन बताया तो किसी ने कहा कि उनके जेनेटिक्स भी बिल्कुल वैसे ही हैं. कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना उनके पिता साजिद नाडियाडवाला से भी की. वहीं कुछ ने हॉलीवुड स्टार्स से भी मिलती-जुलती पर्सनैलिटी बताई, लेकिन ज्यादातर लोग उन्हें सलमान खान से ही जोड़ते नजर आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *