काजोल का बदला रूप। मां के लिए दिखा खास प्यार। एयरपोर्ट से इमोशनल कर देने वाला वीडियो आया सामने। व्हीलचेयर पर थी मां तनुजा फिर भी नहीं छोड़ा हाथ। बेटी का यह अंदाज जीत रहा हर किसी का दिल। वायरल वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल। जी हां, एक तरफ जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के कई गुस्से वाले वीडियोस अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, वहीं अब उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का दिल छू लिया है।
इस बार काजोल का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। जहां वह एक जिम्मेदार और प्यारी सी बेटी के रूप में नजर आई हैं। जिसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। चलिए आपको बता दें इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी। दरअसल, हाल ही में काजोल अपनी मां तनुजा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान जो नजारा कैमरे में कैद हुआ वही अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल और उनकी मां सिंपल और कंफर्टेबल आउटफिट में है। जहां तनुजा व्हीलचेयर पर बैठी हुई है और उनके पीछे एक स्टाफ मेंबर भी मौजूद है
जो उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद काजोल अपनी मां का हाथ थामे हुए नजर आती हैं। काजोल शुरुआत से लेकर आखिर तक अपनी मां का हाथ नहीं छोड़ती। वह बेहद ध्यान से उन्हें लेकर आगे बढ़ती हैं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो। इतना ही नहीं काजोल पापराजी से भी थोड़ा दूरी बनाए रखती हैं जिससे उनकी मां आराम से जा सके। इसके अलावा हल्की सी मुस्कान के साथ वह अपनी मां से पूछती भी है कि क्या आप ठीक हैं जो साफ दिखाता है कि उनकी मां के साथ उनका बॉन्ड काफी गहरा है। यह छोटा सा मोमेंट ही सही लेकिन इसमें मां-ब के बीच का गहरा रिश्ता साफ नजर आता है। जिस तरह काजोल अपनी मां का ख्याल रखती दिखी उसने फैंस का दिल जीत लिया है। बस फिर क्या था। जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब शेयर करने लगे और काजोल की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा दिल छू लिया इस वीडियो ने तो।
तो दूसरे ने लिखा काजोल का नेचर काफी केयरिंग है। वहीं तीसरे ने लिखा देखो काजोल ने अपनी मां का हाथ कितने प्यार से पकड़ा है। अगर काजोल और तनुजा के रिश्ते की बात करें तो यह रिश्ता हमेशा से बेहद खास रहा है। तनुजा अपने दौर की जानीमानी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्में दी हैं। वहीं काजोल ने भी अपनी मां से ही एक्टिंग के गुण सीखे और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। काजोल तनुजा की बड़ी बेटी हैं
और बचपन से ही अपनी मां के काफी करीब रही हैं। कई इंटरव्यूज में भी काजोल यह बता चुकी हैं कि उनकी मां ने उन्हें जिंदगी के अहम फैसले लेने की आजादी दी है जिससे उनकी पर्सनालिटी और भी मजबूत बनी। यही वजह है कि आज भी दोनों के बीच का बॉन्ड बेहद खास और स्ट्रांग नजर आता है। एयरपोर्ट के इस वीडियो ने हर किसी को इमोशनल कर दिया है। वहीं अगर काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मां और सरजमीन को लेकर वह चर्चा में रही। वहीं आने वाले समय में वह महाराणी क्वीन ऑफ की्स और अपनी वेब सीरीज द ट्रायल के दूसरे सीजन में भी दिखाई देंगी। ब्यूरो रिपोर्ट ई2