दरगाह में भीड़ के बीच फंसे शाहरुख खान धक्के खाकर निकले बाहर। आउट ऑफ कंट्रोल हो गए फैंस। जान पर आ गई थी बात। किंग खान के बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा। नमाज के दौरान हो जाता बड़ा हादसा। शाहरुख को बचाते फिरे सुरक्षाकर्मी। अजमेर वाला किस्सा सुन उड़े फैंस के होश। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का स्टारडम किसी से छुपा नहीं है। वो जहां भी जाते हैं, वहां फैंस की भारी भीड़ जमा हो जाती है।
उनकी एक झलक पाने के लिए लोग दीवाने हुए जाते हैं। जिसके चलते बादशाह खान के बॉडीगार्ड्स को हमेशा तत्पर रहना पड़ता है। भीड़ को कंट्रोल करना पड़ता है और शाहरुख को हर हाल में गार्ड करना पड़ता है। लेकिन कभी-कभी हालात काबू से बाहर भी हो जाते हैं। जिसके चलते कई बार शाहरुख को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक बार तो उनकी जान पर भी आ गई थी। इस बात का खुलासा खुद एक्टर के बॉडीगार्ड ने किया है और अजमेर की दरगाह में हुए एक हादसे को लेकर भी बात की। जिसे सुनने के बाद लोगों के होश उड़ गए। पूरा मामला
आपको विस्तार से बताते हैं। हाल ही में सिक्योरिटी एक्सपर्ट यूसुफ जो अक्सर आलिया भट्ट और वरुण धवन और कई सेलेब्स को सुरक्षा देते हुए नजर आते हैं। उन्होंने एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है जिसके चलते इंटरनेट पर लोग हैरान रह गए हैं। उन्होंने बताया कि एक बार वो अपनी टीम के साथ शाहरुख खान के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पर गए थे। यह शुक्रवार का दिन था जो वहां का सबसे ज्यादा भीड़ वाला दिन होता है। दोपहर करीब 12:30 बजे नमाज का समय था और उस वक्त वहां बहुत ज्यादा भीड़ थी। यूसुफ ने बताया मेरी जिंदगी में बस एक
ही ऐसा मौका था जब स्थिति पूरी तरह कंट्रोल से बाहर हो गई। अजमेर में उस दिन इतनी भीड़ थी कि लोग हर तरफ से धक्का दे रहे थे। वहां देश भर से लोग आते हैं इसलिए भीड़ बहुत ज्यादा थी। पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया लेकिन फिर भीड़ को काबू नहीं किया जा सका। हमें लोग धक्का देकर अंदर दरगाह तक ले गए और फिर वापस कार तक धक्का देकर पहुंचा दिया। हम खुद चल भी नहीं पा रहे थे। उस समय कुछ भी हमारे कंट्रोल में नहीं था। हमने बस शाहरुख सर को पकड़ा हुआ था क्योंकि भीड़ बहुत ज्यादा बेकाबू हो गई थी। जब उनसे पूछा गया कि इस पूरी घटना पर शाहरुख खान का क्या रिएक्शन था? तो उन्होंने बताया कि एक्टर बिल्कुल शांत रहे। उन्होंने कुछ नहीं कहा ना
गुस्सा किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख समझते हैं कि लोगों का प्यार कितना ज्यादा है और वह इसके आदि भी हो चुके हैं। शाहरुख अपनी इसी पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। वह हर किसी से अदब से पेश आते हैं। इस किस्से को जानकर शाहरुख खान के फैंस चिंता में आ गए हैं और इस बात से खुश भी हैं कि एंड में सब कुछ संभाल लिया गया और एक्टर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही किंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म 2027 में रिलीज की जा सकती है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2