वेटरन फिल्म मेकर डेविड धवन ने सलमान खान को पार्टनर और मुझसे शादी करोगी जैसी मूवीज़ में डायरेक्ट किया है। डेविड का कहना है कि उन्होंने अपनी सबसे अच्छी फिल्में उनके साथ ही की है। हालांकि वो यह भी कहते हैं कि लोग सलमान को अक्सर गलत समझ बैठते हैं।
जबकि सेट पर उनका बर्ताव काफी अच्छा रहता [संगीत] है। उन्होंने जानकारी दी कि सलमान ने पिछले दिनों उनके साथ एक फिल्म करने की इच्छा जताई थी। सिकंदर के फ्लॉप होने के बाद डायरेक्टर ए आर मुर्गदास [संगीत] ने उन्हें लेकर कई बयान दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान सेट पर कभी समय से नहीं आते थे। इस वजह से उनके को एक्टर्स और मेकर्स को काम करने में दिक्कतें [संगीत] आती थी। तब इस बात के लिए सलमान को इंटरनेट पर काफी सुनाया गया था।
मगर डेविड का एक्सपीरियंस इससे ठीक उलट है। बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में वह कहते हैं हर किसी को इससे गुजरना पड़ता है। सलमान के बारे में पहले भी काफी कुछ कहा गया है। अब भी लोग ऐसी बातें करते हैं। मगर वो एक कमाल के इंसान हैं। मैंने उनके साथ खूब काम किया है। मेरे सबसे बेहतरीन सफर उनके साथ ही रहे हैं। डेविड ने बताया कि सलमान को चाहे जैसा रोल मिले वह कभी इनसिक्योर नहीं होते। वो कहते हैं हम साथ में आग लगा सकते हैं। हमें काम करना पसंद है। हाल ही में मेरी एक शूटिंग के दौरान वो मुझसे मिलने आए और कहा यार हमें साथ में कुछ बनाना चाहिए।
उन्होंने मुझ पर कभी सवाल नहीं उठाया। कभी नरेशन भी नहीं मांगा। उन्होंने मेरे साथ ऐसी फिल्में की हैं जहां हीरो तो वो थे मगर दूसरे एक्टर को बेहतर रोल मिल गया। फिर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। यहां तक कि फिल्म खत्म होने के बाद भी वह मुझसे मजाक करते हुए पूछते आपने मेरे लिए कुछ भी नहीं छोड़ा। मैं उन्हें कभी भी कॉल करके शूटिंग शुरू कर सकता हूं। [संगीत] बातचीत के दौरान डेविड सलमान
के मास अपील और ऑन स्क्रीन प्रेजेंस की दाद देते हैं। वो उन्हें एक गुड लुकिंग इंसान बताते हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि सलमान की पर्सनालिटी बाकी सबसे अलग है। डेविड कहते हैं कि सलमान के फ्रेम में आते [संगीत] ही स्क्रीन खिल जाया करते थे। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]