Cli

‘जवान 2’ पर काम शुरू… धांसू कहानी तैयार, खूंखार विलन मचाएगा कोहराम !

Hindi Post

नमस्कार, मैं हूं कनिष्का। दी सिनेमा शो के आज के एपिसोड में हम बताएंगे कि जवान 2 के बारे में क्या खबर है और इसमें शाहरुख के साथ साउथ का कौन सा बड़ा एक्टर विलेन का रोल करने वाला है। डॉन 3 वाले मामले में रणबीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच हुए कथित समझौते के बारे में चर्चा करेंगे और साथ ही धूमफोड़ से जुड़ा नया अपडेट भी देंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज की खबरों का सिलसिला। पॉपुलर वेब सीरीज सटाडेडल सीजन 2 का ट्रेलर आया है। प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडन और स्टैनली टूची इस सीजन में नजर आएंगे। इसमें स्पाई एजेंसी सटाडेडल के तीन एलट ऑपरेटिव्स यानी नाडिया, मेसन और बर्नाड पिछले बार से भी खतरनाक मिशन पर नजर आ रहे हैं। सात एपिसोड का यह सीजन 6 मई को Amazon प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा। 1974 की क्लासिक हॉरर फिल्म द टैक्सेस चस मैसेकर का रिबूूट बनने जा रहा है। वैरायटी के मुताबिक A24 स्टूडियोज की यह फिल्म करी बार्कर डायरेक्ट करेंगे। जल्द ही इसकी कास्ट अनाउंस की जाएगी। इस पर एक टीवी सीरीज भी बन रही है

और इसे ग्लन पॉवेल और डैन कोहन प्रोड्यूस कर रहे हैं। अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला के सीक्वल की हलचल है। इंडिया टुडे के मुताबिक प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सीक्वल की तैयारियां शुरू कर दी है। वो इसे फ्रेंचाइज बनाने की सोच रही हैं। हम स्पॉइलर नहीं देना चाहते इसलिए सिर्फ इतना बताएंगे कि फिल्म के क्लाइमेक्स में कहानी के कुछ सिरे खुले छोड़े गए हैं। मुमकिन है कि इन्हें ही अगले प्लॉट में जोड़ा जाएगा। हालांकि अभी इस बारे में मेकर्स का कोई बयान नहीं आया है। रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की डॉन शीट छोड़ दी थी। इसके बदले में फरहान ने रणवीर से ₹40 करोड़ का हर्जाना मांगा। रणबीर यह रकम चुकाने के लिए तैयार नहीं थे। फिर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इस विवाद में समझौते की पहल की मगर कोई हल नहीं निकल सका। मगर अब खबर है कि सुलह हो गई है। फ्री प्रेस की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने फरहान की शर्त मंजूर कर ली है। वह उन्हें ₹10 करोड़ का साइनिंग अमाउंट लौटाएंगे। बाकी रकम की भरपाई के लिए उन्होंने फरहान की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म प्रलय में स्टेक्स ऑफर किए हैं। इस मामले में रणवीर या फरहान का आधिकारिक बयान अभी आना बाकी है। अक्षय कुमार और राणा दग्गुबाती एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। वन टू 3 तेलुगु की रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिकेय 2 और तंडेल जैसी फिल्मों के डायरेक्टर चंदू मंडती एक हिस्टोरिकल फिल्म बना रहे हैं। इसमें राणा दग्गुबाती लीड रोल करेंगे। अक्षय कुमार भी इसमें एक जरूरी किरदार निभाएंगे।

यह पैन इंडिया फिल्म उज्जैन की पृष्ठभूमि पर बनेगी और खबर है कि इसे करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। राणा और अक्षय के साथ इसमें एक तीसरे बड़े एक्टर को लाने की चर्चाएं भी है। हिस्ट्री और उज्जैन से इसके जुड़ाव के चलते मुमकिन है कि अक्षय इस फिल्म में भगवान शंकर के पात्र में नजर आएंगे। कंफर्मेशन मिलते ही हम आपको अपडेट देंगे। जवान शाहरुख खान के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म है। फैंस और पत्रकार अक्सर उनसे और डायरेक्टर एप्रीली से जवान 2 के बारे में पूछते आए हैं। दोनों ने कभी इंकार नहीं किया मगर जवान 2 के बारे में कोई पुख्ता बात भी सामने नहीं आई। जनवरी में वर्ल्ड पिकल बॉल लीग के दौरान इंडिया टुडे से चर्चा में इटली ने जवान 2 का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था जवान 2 प्लानिंग में है। मगर इसके लिए एक ऑर्गेनिक आईडिया चाहिए। ऐसी सोच जो दिमाग घुमा दे। जैसे ही कुछ जबरदस्त तैयार होगा, हम जवान 2 बनाएंगे और इंडिया टुडे की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक इटली को वह आईडिया मिल चुका है। सूत्रों के हवाले से इस खबर में लिखा गया जवान 2 के आईडिया और स्क्रिप्ट पर काफी समय से काम चल रहा था। कुछ हफ्ते पहले ही इसकी स्क्रिप्ट फाइनल हुई। शाहरुख किंग के बाद इस फिल्म पर लगेंगे। अब मेकर्स के लिए धांसू विलेन खोज रहे हैं। मेकर्स इस रोल में साउथ के किसी ए लिस्ट एक्टर को लाना चाहते हैं। अब विलेन के नाम पर कई फैन थ्योरीज चल पड़ी है। इंटरनेट पर लोग लिख रहे हैं कि जवान 2 की शुरुआत राका यानी अलू अर्जुन के कैमियो से होगी। अभी एटली या शाहरुख़ ने जवान 2 के प्लांस के बारे में कोई बात नहीं कही है। अपडेट आते ही हम आपको पूरी खबर बताएंगे। रणबीर कपूर इस वक्त अपने करियर के पीक पर हैं।

रामायण के दोनों पार्ट लव एंड वॉर, एनिमल पार्क और ब्रह्मास्त्र 2 भी उनके लाइनअप में है। खबर है कि इस फहरिस्त में धूम फोर भी शामिल हो गई है। पिंक विला के मुताबिक उन्होंने ब्रह्मास्त्र 2 और धूम फोर के आईडिया सुन लिए हैं। दोनों का बेसिक प्लॉट उन्हें पसंद आया मगर अंतिम निर्णय वह बाउंड स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही लेंगे और तय करेंगे कि ब्रह्मास्त्र 2 और धूम 4 में से वह कौन सी फिल्म करने वाले हैं। धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद लोग इस फ्रेंचाइज की अगली फिल्म की डिमांड करने लगे और आदित्य धर एक नई फिल्म बनाने भी जा रहे हैं। मगर यह धुरंधर 3 नहीं दरअसल इसमें फ्रेंचाइज की दोनों फिल्मों की मेकिंग दिखाई जाएगी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक प्रोडक्शन, मेकअप, एक्शन और डायरेक्शन जैसे तमाम पहलुओं के बिहाइंड द सीन्स, फुटेज इस फिल्म में जोड़े जाएंगे। साथ ही एक्टर्स के इंटरव्यूज भी शामिल किए जाएंगे। 2026 की आखिरी तिमाही में इसे थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रीमियर की जाएगी। अक्षय खन्ना प्रशांत वर्मा की महाकाली से अपना तेलुगु डेब्यू करेंगे। 1 2 3 तेलुगु के मुताबिक महाकाली के बाद वो एक और तेलुगु फिल्म करने वाले हैं। टाइटल है अधीरा। यह भी प्रशांत वर्मा सिनेैटिक यूनिवर्स की ही फिल्म है। कल्याण दशरी इसमें लीड है। हालांकि अक्षय की फिल्म में एंट्री को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। हम बता दें कि महाकाली 7 दिसंबर को रिलीज होगी। संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल एक नया बेंचमार्क सेट करने जा रही है। मेकर्स ने अनाउंस किया है कि यह फिल्म इंडियन साइन लैंग्वेज में रिलीज की जाएगी। हाल ही में इसका टीजर भी ऑडियो विजुअल के बाद साइन लैंग्वेज में ही ल्च किया गया था। इ

स तरह यह पहली हिंदी फिल्म होगी जो इंडियन साइन लैंग्वेज में रिलीज़ होगी। अभिजीत मोहन वरान के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इमरान हाशमी स्टारर आवारापन के मेकर्स ने अनाउंस किया है कि वो अपनी फिल्म इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज़ करेंगे। सनी देओल स्टारर लाहौर 1947 वाले पहले ही 13 अगस्त को रिलीज की घोषणा कर चुके हैं। मतलब दोनों के बीच क्लैश तय है। साल 2007 में भी सनी और इमरान हाशमी की फिल्में आपस में भिड़ी थी। तब मुकाबला आवारापन और अपने के बीच हुआ था। मगर अपने बड़े मार्जिन से बाजी मार ली गई थी। इस बार भी सनी की फिल्म का सब्जेक्ट बड़ा है। मगर इस दौर में म्यूजिक रोमांटिक फिल्में चल रही हैं। इस बार किसका पलरा भारी रहेगा यह तो अगस्त में ही पता चलेगा। रामचरण स्टारर पेदी के रिलीज पर असमंजस बना हुआ है।

पहले यह 30 अप्रैल को आने वाली थी मगर शूट पूरा नहीं हो सका था। फिर इसके जून में आने की खबरें आई। मगर अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका जून में रिलीज होना कंफर्म कर दिया है। वृद्धि सिनेमाज़ के सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है कि इसी हफ्ते पेदी का बचा हुआ शूट खत्म हो जाएगा और जून में फिल्म रिलीज़ हो जाएगी। जानवी कपूर इसकी फीमेल लीड हैं। शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी इसमें जरूरी किरदारों में नजर आएंगे। बूटीची बाबू सना इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। अब बारी हैच के फिल्म रेकमेंडेशन की। आप इट्स व्हाट्स इनसाइड देखिए। यह दिमाग घुमा देने वाली फिल्म है। इसमें कुछ दोस्त कई साल बाद मिलते हैं। एक दोस्त सूटकेस में ऐसा अनोखा गैजेट लेकर आता है जो एक दूसरे के दिमाग को कनेक्ट कर देता है। बाहर से देखने पर इंसान वही नजर आता है मगर सबकी पर्सनालिटी आपस में बदल जाती है। पता ही नहीं लगता है कि किसकी पर्सनालिटी किसके अंदर है। यह फिल्म Netflix पर अवेलेबल है। देखकर कमेंट बॉक्स में बताइएगा कि आपको यह फिल्म कैसी लगी। आज का शो लिखा था मेरी साथी अंकिता ने। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *