Cli

अविनाश तिवारी ने शाहरुख खान-सलमान खान के सिक्स पैक एब्स पर तंज कसा?

Hindi Post

शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स आज 60 साल से ऊपर के हो चुके हैं। बावजूद इसके [संगीत] उन्होंने अच्छी फिटनेस मेंटेन कर रखी है। शाहरुख पठान में अपने सिक्स पैक एब्स के लिए वायरल [संगीत] हुए थे। दूसरी तरफ सलमान जिम से अक्सर इस तरह के फोटोस शेयर करते हैं। हालांकि लैला मजनू और ओ रोमियो जैसी मूवीज में नजर आए

अविनाश तिवारी बॉलीवुड में एक्ट्रेस के इस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से सहमत नहीं हैं। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए बॉलीवुड को छील दिया। सिद्धार्थ कनन से हुई बातचीत में अविनाश ने कहा कि बॉलीवुड में फिजिकल इमेज पर हद से ज्यादा ध्यान दिया जाता है। वो कहते हैं किसी और इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता है कि 60 साल के एक्टर सिर्फ डिजायरेबिलिटी बेचने के लिए सिक्स पैक्स एब्स बनाए घूमे। हॉलीवुड में भी नहीं। अर्न श्वेजनेगर या सिल्वेस्टर सलोन को भी

ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ती है। साउथ इंडस्ट्री में भी हर समय सिक्स पैक एब्स दिखाने पर जोर नहीं होता है। आखिर ऐसा सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में क्यों हो रहा है? यहां स्किल और क्राफ्ट की कदर क्यों नहीं की जाती? अविनाश [संगीत] ने किसी का नाम तो नहीं लिया मगर लोगों का अनुमान है कि उन्होंने यह बातें सलमान शाहरुख से जोड़कर ही कही।

यह दोनों एक्टर्स लगातार एक्शन फिल्में कर रहे हैं। इस दौरान वो सिक्स पैक एब्स के साथ नजर [संगीत] आते हैं। बातचीत के दौरान अविनाश ने अंडररेटेड के कांसेप्ट को भी आड़े हाथ लिया। वो कहते हैं जब हम यह कहते हैं कि कोई अंडररेटेड है तो असल में हमारा मतलब क्या होता है? अगर आप लोगों से पूछे कि देश का सबसे बेहतरीन एक्टर कौन है?

तो कई लोग इरफान खान का नाम लेंगे। लेकिन उनकी फिल्में देखने के लिए कितने लोग थिएटर तक गए। [संगीत] आज मनोज वाजपेई और केके मेनन जैसे एक्टर्स को सबसे बेहतरीन माना जाता है। लेकिन कितने लोग सच में उन्हें देखने के लिए सिनेमाघरों में जाते हैं। अविनाश ने इस बात पर जोर दिया कि बाकी इंडस्ट्रीज में लोगों के टैलेंट, स्किल और क्राफ्ट को प्रमोट किया जाता है।

मगर बॉलीवुड में इस तरह का कल्चर नहीं है। उनके मुताबिक बॉलीवुड में कोई अपना शर्ट उतारता है, किसी लड़की का हाथ पकड़ता है। इसके बाद एक फोटो आती है कमिंग सून। फिर अचानक उनकी फिल्म को लेकर हाइप बन जाती है। अविनाश ने कहा कि उन्हें यह सब समझ नहीं आता। यदि लोगों को लुक्स के हिसाब से काम देना है तो उन्हें सीधे मॉडल्स हायर कर लेने चाहिए। यह खबर लिखी है शुभांजल ने। मैं हूं आकांक्षा गोगोई। आप देखते रहिए ललिन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *