बॉलीवुड के गलियारों में सुपरस्टार आमिर खान और उनके भाई फैजल खान के बीच की अनबन किसी से छिपी नहीं है। पिछले कुछ समय में फैजल खान ने अपने परिवार और खासकर आमिर पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। उन्होंने यह तक कहा था कि उन्हें घर में कैद करके रखा गया और उनका फोन तक छीन लिया गया था। अब एक बार फिर फैजल खान अपने एक बेबाक बयान को लेकर चर्चा में है। यह सभी जानते हैं कि आमिर खान को दुनिया मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जानती है। लेकिन फैजल ने इस शब्द की जो परिभाषा दी है वो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। फैजल का यह अंदाज ना सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि उनके और आमिर के रिश्ते की कड़वाहट को भी बयां कर रहा है।
हाल ही में बॉलीवुड प्रेमी के साथ एक खास बातचीत के दौरान फैजल खान से एक बेहद दिलचस्प सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि उनके नजरिए से परफेक्शनिस्ट की सही स्पेलिंग क्या है? इस पर फैजल ने बिना देर किए एक शब्द कहा जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि उनके लिए परफेक्शनिस्ट की स्पेलिंग धुरंधर है। अपने इस जवाब के पीछे का तर्क देते हुए उन्होंने कहा परफेक्शनिस्ट शब्द का जिक्र मैंने इसीलिए किया क्योंकि कोई फिल्म जब वाकई परफेक्ट बनती है तभी वह कामयाबी के झंडे गाड़ती हैं। उनका मानना है कि असल परफेक्शन वही है जो बॉक्स ऑफिस पर नजर आए
और जिससे जनता का भरपूर प्यार मिले। उनके मुताबिक फिल्म का परफेक्ट होना ही उसे कामयाबी की ऊंचाइयों तक ले जाता है। फैजल खान यहीं नहीं रुके। उन्होंने बॉलीवुड के उन सितारों और मेकर्स पर भी निशाना साधा जो खुद को परफेक्शनिस्ट होने का दावा करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा आजकल बहुत से लोग बोलते हैं कि हम परफेक्ट हैं। हम परफेक्ट हैं।
लेकिन हकीकत यह है कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट जाती है और पानी तक नहीं मांगती। इसीलिए उनके हिसाब से परफेक्शन का असली मतलब धुरंधर होना है। फैजल के इस नए बयान ने उनके पुराने विवादों की यादें ताजा कर दी है। पिछले साल उन्होंने आमिर खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताकर घर में नजरबंद कर दिया गया था।
अब तो उनकी सफलता और परफेक्शन को लेकर दिए गए इस ताजा बयान को भी आमिर के साथ उनकी अनबन को उजागर कर रहा है। फिलहाल फैजल खान के इस बयान पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं।