40 की मशहूर एक्ट्रेस ने की बच्चों से तौबा। मां बनने से कर दिया साफ इंकार। शादी रिलेशनशिप को लेकर कह दी ऐसी बात दंग रह गए लोग। डांसिंग क्वीन ने छोड़ दिया मां-बाप का घर। करोड़पति हसीना के फैसले ने फैंस को चौंकाया। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तलाक, ब्रेकअप और दिल टूटने की खबर आम है। लेकिन इस एक्ट्रेस ने रिश्ते में धोखा खाने के बाद शादी से ही तौबा कर ली है।
ना अब वो मां बनना चाहती हैं और ना ही शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। इतना ही नहीं 40 साल की इस हसीना ने अपना घर भी छोड़ दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन शक्ति मोहन की। जी हां, शक्ति का नाम सुनकर शायद आपको भी झटका लग गया होगा। लेकिन यह एकदम सच है। शक्ति मोहन ने शादी मदरहुड और बच्चों से तौबा कर ली है।
ना वह शादी करना चाहती हैं और ना ही मां बनना चाहती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि उनकी जिंदगी में ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने इतना बड़ा फैसला ले लिया? तो पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। डांस इंडिया डांस 2 की विनर रह चुकी शक्ति मोहन ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो एक पॉपुलर एक्ट्रेस कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक डांस स्टूडियो की मालकिन भी हैं। अपने रिसेंट इंटरव्यू में 40 साल की शक्ति मोहन ने अपनी शादी और फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बातचीत की। उनके व्यू पॉइंट ने लोगों को चौंका दिया है।
शक्ति ने बताया कि आखिर इस 40 साल की उम्र में भी वह कुंवारी क्यों है? शक्ति ने कहा, बहुत से लोग मुझसे शादी के बारे में बहुत बार पूछते हैं। मेरे पिता ने मुझसे पूछा कि क्या मुझे कोई मिल गया है? मेरी मां चाहती हैं कि मैं किसी के साथ रहूं। वो मुझसे कहती हैं कि कम से कम एक बॉयफ्रेंड तो बना लो। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके अंदर मदरहुड की फीलिंग भी नहीं है और उन्हें कभी भी मां बनने की इच्छा नहीं हुई। इसी बीच शक्ति ने बताया कि उनका दो बार दिल टूट चुका है जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। शक्ति ने कहा मुझे एक रिश्ते में धोखा मिला। मैंने तुरंत रिश्ता तोड़ दिया।
लेकिन मेरी मां ने कहा कि वो एक अच्छा लड़का है। हमारा 3 साल का रिश्ता था और मुझे इसे भूल जाना चाहिए। शक्ति मोहन ने बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा कि लड़के ऐसे ही होते हैं और इसे स्वीकार कर लो। लेकिन उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह ऐसे लड़के को अपनी लाइफ में एक्सेप्ट नहीं करेंगी। अगर लड़के ऐसे ही होते हैं तो उन्हें अपनी लाइफ में कोई भी लड़का नहीं चाहिए। वहीं आपको बता दें एक्ट्रेस अब अपने पेरेंट्स के साथ भी नहीं रहती हैं।
शक्ति ने कहा कि जब उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया तो उनके मम्मी पापा को यह फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। लेकिन समझाने के बाद उन्होंने सपोर्ट किया। शक्ति ने कहा कि लोग इसे बुरा मानते हैं। अगर आपकी शादी ना हुई हो और आप अपना घर छोड़ दें। शादी नहीं हुई है तो शादी करके निकलना जरूरी नहीं है। शक्ति ने आगे बताया कि वो अपनी जिंदगी एंजॉय कर रही हैं। काम कर रही हैं और अपना स्टूडियो चला रही हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि क्या उन्हें मां बनने का मन नहीं करता? तो वह कहती हैं नहीं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2