अलू अर्जुन इटली की राका देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। मगर इस प्रोजेक्ट को और बड़ा बनाने के लिए इटली ने गजब का तिकडम भिड़ाया है। खबर है कि वह राका में शाहरुख खान को भी लाने वाले हैं। अगर इस खबर में लेशम मात्र की भी सच्चाई है तो यह पहला मौका होगा जब अलू अर्जुन और शाहरुख खान स्क्रीन शेयर करेंगे। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया, शाहरुख, अलू अर्जुन और इटली की अपकमिंग फिल्म राका में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण, इटली और अलू अर्जुन के साथ अपने अच्छे रिलेशन के कारण वह इसमें एक छोटा सा रोल करने को तैयार हो गए हैं।
वैसे तो मेकर्स ने अपनी तरफ से इस बात को कंफर्म नहीं किया अगर ऐसा हुआ तो सिनेमाघरों में भूचाल आ जाएगा। अलू अर्जुन और शाहरुख देश के दो बड़े सुपरस्टार्स हैं। इसलिए उनका किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करना दर्शकों के लिए ट्रीट हो सकता है।
बताया जा रहा है कि शाहरुख खास एटली के कारण इस कैमियो के लिए तैयार हुए हैं। एटली ने ही उन्हें उनके करियर की सबसे बड़ी हिट जवान दी थी। उस मूवी ने शाहरुख को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिला था। खास बात यह है कि उस मूवी में अलू अर्जुन भी एक कैमियो करने वाले थे। मगर पुष्पा 2 के बिजी शेड्यूल के कारण तब बात नहीं बन पाई थी।
ऐसे में राका वो मौका ला सकती है जब ये दोनों सुपरस्टार्स स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। वैसे शाहरुख के इस फिल्म से जुड़ने की बात यूं ही नहीं कही जा रही है। कुछ महीने पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि वो 8 अप्रैल को अलू अर्जुन के बर्थडे पर मूवी का फर्स्ट लुक टीज़ रिलीज़ करेंगे। मगर तब मेकर्स ने टीज़ की जगह खुद ही मूवी का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ कर दिया। हालांकि बर्थडे की रात शाहरुख ने एक्स पर राका को प्रमोट करते हुए एक पोस्ट डाला। इससे फिल्म सर्कल में सुगबुगाहट बढ़ गई और अब उनके इस मूवी में कैमियो करने की बात चर्चा में है। मजेदार बात यह है कि शाहरुख और अलू अर्जुन के एक फिल्म में साथ काम करने की बात तब उठी जब शाहरुख ने रजनीकांत की जेलर 2 में कैमियो करने से इंकार कर दिया।
हालांकि यह पहला मौका नहीं जब इन दोनों एक्टर्स के साथ काम करने की चर्चा हुई हो। जवान और राका के अलावा उन्हें एक अन्य मूवी में भी साथ लाने की खबरें हुई थी। तब ग्रेट आंध्रा ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि केजीएफ और सलार वाले प्रशांत नील दोनों एक्टर्स के साथ एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं।बताया गया कि इस प्रोजेक्ट को होमवाले फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी। लेकिन अर्जुन शाहरुख या मेकर्स की तरफ से किसी ने भी इस खबर पर मुर नहीं लगाई।