नमस्कार, मैं हूं कनिष्का। दी सिनेमा शो के आज के एपिसोड में हम बताएंगे कि अमेरिका में रामायण की तुलना द ओडीसी और ड्यून 3 से किए जाने पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने क्या कहा। किंग के बाद शाहरुख खान की अगली फिल्म कौन सी होगी? इस पर चर्चा करेंगे और साथ ही ब्रह्मास्त्र 2 के बारे में भी नया अपडेट देंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज की खबरों का सिलसिला। 1947 की क्लासिक फिल्म एंजेल एंड द बैडमैन का इसी नाम से नया वर्जन बना है। एंजेल स्टूडियोज ने इसका टीजर रिलीज़ किया। इसके मुताबिक यह सीधा-सीधा रिमेक नहीं है बल्कि इस बार कहानी और इंटेंस लग रही है।
टीज़ में ऑस्कर अवॉर्ड टॉमी ली जों्स, जैक्री लेवी, नील मैकडोना की झलक दिखी। जूलियो, क्विंटना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अक्टूबर 2026 में रिलीज़ होगी। 30 रॉक और द हंट फॉर रेड ऑक्टोबर जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग कर चुके एलेक्स बोलविन अब रिटायरमेंट लेना चाहते हैं और इसकी वजह रस्ट के सेट पर हुआ वो हादसा है जिसमें सिनेमेटोग्राफर हलीना हटचंस की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद एलेक ने 3 साल काम नहीं किया। घर और परिवार के साथ रहे। हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर से चर्चा में एलेक ने बताया कि वह अब और काम नहीं करना चाहते बल्कि परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। एंटरटेनमेंट वीकली के अनुसार हलीना हच की मौत एलेक द्वारा असली गोलियों से भरी प्रोप गन चलने से हुई थी। उन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा भी चला। मगर अगले साल यह केस खारिज कर दिया गया। टी सीरीज के भूषण कुमार और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बना रहे हैं।
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक यह फिल्म वरुण धवन को ऑफर हुई है और वरुण इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहते हैं। विवेक और भूषण कुमार से उनकी पहली मीटिंग हो चुकी है। जल्द ही वरुण फिल्म का पूरा नरेशन सुनेंगे। वरुण धवन कुणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का टीजर आया है। इसकी शुरुआत दो बच्चों के एआई क्लिप से होती है। दोनों बच्चों के डैडी का नाम भी एक है। बर्थडे भी एक ही दिन आता है। फिल्म लव ट्रायंगल पर बनी है। फिल्म में जमी शेरगिल, चंकी पांडे, मनीष पॉल और मोनी रॉय ने भी काम किया है। डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 22 मई को रिलीज़ होगी। आशा भोसले के निधन की खबर चलाना एक पाकिस्तानी चैनल Jio न्यूज़ को भारी पड़ गया।
पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने इसके लिए चैनल को कारण बताओ नोटिस भेजा है। दरअसल पाकिस्तान में भारतीय कंटेंट पर साल 2018 में प्रतिबंध लगाया गया था और पीईएमआरए का कहना है कि आशा भोसले के निधन की खबर प्रसारित करते समय चैनल ने भारतीय गाने और भारतीय फिल्मों के दृश्य भी दिखाएं। यह पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का उल्लंघन है। इसके लिए चैनल को फाइन देना पड़ सकता है। यहां तक कि उसका लाइसेंस भी कैंसिल किया जा सकता है। इस पर Jio न्यूज़ के एमडी अरहर अब्बास ने एक्स पर लिखा प्रतिष्ठित कलाकारों के बारे में रिपोर्टिंग करते समय उनके कामों को याद करना परंपरा रही है। आशा भोसले जैसी कलाकार के लिए हमें उनके और भी कालजीय गानों को शेयर करना चाहिए था। फिर भी पीईएमआरए ने इसे प्रतिबंधित करने का विकल्प चुना है। रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश लास वेगस में हुए फिल्म ट्रेड शो सिनेमाक 2026 में शामिल हुए। यहां अमेरिकन मीडिया ने उनसे रामायण से जुड़े ढेरों सवाल पूछे।
फैंडो चैनल ने उनसे पूछा कि द ओडीसी और ड्यून 3 के सामने रामायण जो सदियों पुरानी कहानी पर आधारित है वो नई ऑडियंस को कैसे टारगेट करेगी? जवाब में नमित ने कहा, अमेरिका में ही किसी ने मुझसे कहा था कि आप हमें दुनिया और ब्रह्मांड की पहली कहानी सुनाने जा रहे हैं। हम अमेरिकीज के बारे में ज्यादा नहीं जानते। आप एक टाइमलेस कहानी तो बता रहे हैं लेकिन हम उसे पहली बार डिस्कवर करने वाले हैं। सदियों पुरानी हमारी रामायण पर बन रही इस फिल्म में हम नयापन देंगे। हर बार हर भारतीय का दिल इस कहानी से जुड़ा हुआ है। हमसे पहले हमारे पूर्वजों ने इसे देखा। इसे सीखा और इसे अलग-अलग रूप में महसूस किया और यह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। Don 3 और DC से तुलना की बात पर नमित ने कहा इन एपिक्स जैसा बहुत कुछ लोग देख चुके हैं। अब लोग काफी ओपन माइंडेड हो गए हैं और वह कुछ नया देखना चाहते हैं। कार्तिक आर्यन और डायरेक्टर लव रंजन एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है और इसकी शूटिंग इसी साल अक्टूबर में शुरू हो जाएगी। इससे पहले कार्तिक लव रंजन की प्यार का पंचनामा फ्रेंचाइज़ और सोनू के टिट्टू की स्वीटी में काम कर चुके हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म ट्रिलजी की तरह प्लान हुई थी। रणवीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कंफर्म भी किया कि ब्रह्मास्त्र पार्ट टू देव पर काम शुरू हो चुका है और अब नमित मल्होत्रा ने भी यह फिल्म कंफर्म कर दी है। वो लास वेगस में हो रहा कॉमिक कॉर्न अटेंड करने गए थे। दिस क्लाइमेक्स इंडिया नाम के एक्स पेज के मुताबिक उन्होंने अस्त्रवर को आगे ले जाने की बात कही है। शाहरुख खान ने संजय लीला भंसाली की देवदास की थी। अब खबर है कि यह दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। यह खबर ही नहीं बल्कि फिल्म का संभावित प्लॉट भी सामने आ गया है। आईएएस की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें शाहरुख का किरदार करियर के मुश्किल दौर में होता है। तब उसकी मुलाकात एक ऐसी एंटरप्रेन्योर से होती है जिसका स्टार्टअप सक्सेसफुल है। शाहरुख के किरदार को इस बिजनेस वूमेन से प्यार हो जाता है।
फिलहाल तो शाहरुख किंग की शूटिंग कर रहे हैं। संभवतः किंग के बाद वो भंसाली की यह फिल्म करेंगे। हालांकि अभी इस बारे में शाहरुखिया भंसाली की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला 2 घंटे 44 मिनट की फिल्म है। इसे सेंसर बोर्ड ने यूएई 16 प्लस सर्टिफिकेट दिया है। 2 अप्रैल को हुए सर्टिफिकेशन वाला प्रिंट 2 घंटे 54 मिनट 57 सेकंड का था। मगर मेकर्स ने खुद ही तकरीबन 10 मिनट का फुटेज काट दिया। प्रियदर्शन ने इसमें तकरीबन 60 कट्स लगवाए हैं। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में कुछ बदलाव करवाए हैं। फर्स्ट हाफ में से दो और क्लाइमेक्स के डायलॉग के सबटाइटल में से अपशब्द भी हटवाया गया है। इसकी एडवांस बुकिंग आज शुरू हो गई है। पेड रिव्यु 16 अप्रैल को रखा गया है और फुल फ्लेजेड रिलीज 17 अप्रैल को होगी। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी वाई आरएफ की सयारा ने अहान पांडे को रातोंरात स्टार बना दिया। अब वो एक बार फिर मोहित सूरी की फिल्म करने जा रहे हैं। वैरायटी इंडिया के मुताबिक आान की तीसरी फिल्म भी रोमांटिक ड्रामा होगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक ये एक ऐसे कपल की कहानी है। कहानी थी जिसमें लड़का लड़की से उम्र में काफी बड़ा था।
मोहित यह फिल्म रणबीर कपूर के साथ बनाना चाहते थे। मगर रणबीर बिजी हैं। फिर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें दोबारा आहान को लेने का सुझाव दिया। अब मोहित स्क्रिप्ट में वह बदलाव कर रहे हैं जिसमें आहान फिट हो सके। इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू हो जाएगी। संजय दत्त स्टारर फिल्म आखिरी सवाल का नया टीजर आया है। इसमें साल 1934 में आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और महात्मा गांधी की वर्धा में हुई मुलाकात की झलक है। दोनों जातिवाद के परिणामों और उसे खत्म करने पर विमर्श कर रहे हैं। संजय दत्त इस फिल्म में प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी के रोल में हैं। साथ ही वह इस फिल्म के को प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में नीतू चंद्रा, अमित साध, समीर रेड्डी और मृणाल कुलकर्णी भी जरूरी किरदार में हैं। अभिजीत मोहन बरांग के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अब बारी है आज के फिल्म रेकमेंडेशन की। आप मटेरियलिस्ट देखिए। न्यूयॉर्क में रहने वाली एक मैच मेकर की कहानी है जो खुद प्यार के आईडिया में उलझी हुई है। सेलिन सॉन्ग के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म रमकम फिल्म Netflix पर हिंदी में उपलब्ध है। आज का शो लिखा था हमारी साथी अंकिता ने। सिनेमा से जुड़े ऐसे अपडेट्स के लिए देखते रहिए लंडन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।