Cli
pilot ki maa

अमेरिकी एयरफोर्स के लापता पायलट के लिए किसने की दुआ? ईरान ने जवाब में क्या कहा?..

Hindi Post

F-15 में जो दो पायलट्स थे उनके लिए आज रात प्रार्थना कीजिएगा। मेरा भी एक बेटा फाइटर पायलट है। मुझे उसके बारे में कुछ भी नहीं पता कि वो अभी कहां है। उसकी यूनिट से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। चिंता से मेरा दिल भारी हो रहा है। सभी पायलट्स और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कीजिए। ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट को गिरा दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक महिला ने यह पोस्ट किया है।

उन्होंने साफ-साफ अपना नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन बायो में उन्होंने खुद को मेक अमेरिका ग्रेट अगेन मागा सपोर्टर बताया है। इस पोस्ट पर ईरान का भी जवाब आ गया है। पाकिस्तान में ईरान की एंबेसी ने लिखा कि विश्वास कीजिए आपके बेटे को ईरान की कस्टडी से कई ज्यादा डोनल्ड ट्रंप से खतरा है। दुआ कीजिएगा कि अमेरिकी रेस्क्यू टीम उसे ढूंढ ना पाए और वह ईरान की कैद में ही रहे।

एक मुस्लिम और सभ्य ईरानी होने के नाते हम जानते हैं कि कैदियों के साथ गरिमा और सम्मान से कैसे व्यवहार किया जाता है। ऐसा ईरान ने लिखा है। F1-15 फाइटर जेट में दो पायलट थे। एक सुरक्षित है दूसरा मिसिंग है। अमेरिकी चैनल सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पायलट प्लेन सहित ईरान की सीमा से बाहर आकर इजेक्ट हुआ और इसके बाद उसे रेस्क्यू कर लिया गया। वॉल स्ट्रीट जनरल ने एक सोर्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जो A10 वर्थथोग में सवार पायलट था वह भी ईरानी सीमा से बाहर आ गया था।

फिर उसने एयरक्राफ्ट से चेक किया। बाद में उसे भी रेस्क्यू कर लिया गया है। लेकिन F15 का एक पायलट अभी भी मिसिंग है जिसे खोजा जा रहा है। इस बीच इजराइल ने उन जगहों पर स्ट्राइक रोक दी है जहां यह दो फाइटर जेट गिरे हैं। कहां गिरे हैं? बीबीसी ने रिपोर्ट किया है कि जो पहला एयरक्राफ्ट है F-15 वो या तो ईरान के खुजस्तान प्रांत में गिरा होगा या फिर कोहगिले बोयर अहमद में गिरा होगा।

और अमेरिका के ही पब्लिकेशन मिलिट्री टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरा एयरक्राफ्ट जो है एट एंड वॉर थॉग वो स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस के पास गिरा है। ऐसे दावे मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे हैं। इस बीच प्रेसिडेंट ट्रंप की तरफ से धमकी आ गई है। प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस खोलिए वरना तबाही आएगी। खैर ट्रंप की चेतावनी, ट्रंप की धमकी, ट्रंप का अल्टीमेटम कोई नई बात नहीं है।

वो इतनी बार यह धमकी चेतावनी अल्टीमेटम दे चुके हैं कि एक बार के लिए मीडिया बताते-बताते थक जाए लेकिन ट्रंप नहीं थकने वाले और अब तो ईरान भी चुटकी लेने लगा है। ईरानी संसद के जो स्पीकर हैं मोहम्मद बागेर गालीबा उनको ही देख लीजिए। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ईरान को लगातार 37 बार हराने के बाद उन्होंने जो यह शानदार बिना रणनीति वाला युद्ध शुरू किया था

वह अब सत्ता बदलने से हटकर इस सवाल पर आ गया है कि अरे क्या कोई हमारे पायलट को ढूंढ सकता है प्लीज वाह क्या जबरदस्त तरक्की है सचमुच के जीनियस खैर अब इस पोस्ट से आगे बढ़ते हैं और जंग से जुड़ी अपडेट्स आपको देते हैं। यूएस फेडरल एजेंट्स ने जनरल कासिम सुलेमानी के दो रिश्तेदारों को अरेस्ट कर लिया है। उनके ग्रीन कार्ड भी रद्द कर दिए गए हैं। ग्रीन कार्ड मानी कि ऐसे नेशनल्स को ग्रीन कार्ड दिया जाता है जो होते तो विदेशी हैं लेकिन अमेरिका में अगर उनके पास ग्रीन कार्ड है तो वो स्थाई रूप में अमेरिका में रह सकते हैं।

तो सुलेमानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर थे और उनके दो रिश्तेदारों का ग्रीन कार्ड जो है वो अमेरिका ने रद्द कर दिया है। सुलेमानी के बारे में भी जान लीजिए। 2020 में बगदाद एयरपोर्ट पर अमेरिकी ड्रोन हमले में यह मारे गए थे। दूसरी अपडेट इंटरनेशनल न्यूक्लियर एनर्जी एजेंसी आईएईए के मुताबिक ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास अमेरिका और इजराइल ने हमला किया है। मिसाइल के टुकड़ों की चपेट में आने से एक शख्स की मौत भी हो गई है।

अगला अपडेट इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के कई शहरों और गांव पर हमले किए हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गई 23 बैलस्टिक मिसाइलों और 56 ड्रोंस को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया है। खत्म कर दिया है। तो यह थी जंग से जुड़ी अपडेट। आगे की जो अपडेट है हम आप तक पहुंचाते रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *