अमिताभ बच्चन पर टूटा दुखों का पहाड़। धर्मेंद्र को खो चुके महानायक से छूटा एक और करीबी दोस्त का साथ। पुराने दोस्त को याद कर देर रात तक रोए शहंशाह। फैंस को सुनाया एक-एक कर हर करीबी को खोने का दुखड़ा। तो फैंस को सताई 83 साल के महानायक की सेहत की चिंता। जी हां, अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में एक बार फिर मातम पसरा है।
83 साल के महानायक अमिताभ बच्चन पर एक बार फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तकरीबन 3 महीने पहले अपने चहेते दोस्त धर्मेंद्र को खोने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपना एक और करीबी दोस्त खो दिया है। जिसके निधन की खबर ने बिग बी को झकझोर कर रख दिया है। अपने दोस्त के दुनिया से चले जाने का गम बिग बी के लिए बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो रहा है। यह दुखद खबर किसी और ने नहीं बल्कि खुद अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के साथ साझा की है। जिसे बताते हुए वह बुरी तरह से टूट गए और रो पड़े।
दरअसल 12 मार्च की शाम अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट लिखा जिसमें बिग बी ने बताया कि उन्होंने अपने करीबी दोस्त को खो दिया है। अपने दोस्त को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे वह दोस्त उनकी मुश्किलों को आसान बना देता था। हमेशा मुस्कुराता रहता था और किसी भी मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता आसानी से खोज निकालता [संगीत] था। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि मैंने एक और बेहद प्यारा दोस्त खो दिया।
वो शख्स जो अपार स्नेह और ह्यूमर से भरा हुआ था। सबसे कठिन परिस्थितियों से भी निकलने का रास्ता खोज लेता था। उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। विश्वास ही नहीं होता कि वह हमारे बीच नहीं है। एक-एक करके सब हमें छोड़कर चले जाते हैं। इस पोस्ट के साथ अमिताभ ने रोने वाला इमोजी बनाया है। हालांकि अमिताभ ने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया कि वह अपने किस दोस्त को खोकर यूं टूटे हैं। लेकिन उनके इस भावुक नोट के एक-एक शब्द से उनके दिल का दर्द [संगीत] साफ जाहिर हो रहा है।
पोस्ट से साफ झलक रहा है कि वह इस वक्त किस कदर दर्द में है। शायद यही वजह है कि 12 मार्च को जब सूरज बजातिया ने अपनी बेटी ईशा की शादी की खुशी में एक पार्टी होस्ट की तब अमिताभ समेत पूरे बच्चन परिवार ने इस इवेंट से किनारा किया। बजातिया की पार्टी में बच्चन परिवार की कमी सभी को खली। बता दें कि बीते कुछ महीनों में अमिताभ अपने कई करीबी दोस्तों को खो चुके हैं। 24 नवंबर को एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया था। जिनके जाने से जय वीरू की जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई। अपने बरसों पुराने दोस्त को खोकर अमिताभ को गहरा झटका लगा था। धर्मेंद्र से पहले दिवाली की रात दिग्गज एक्टर असरानी का निधन भी हो गया था। असरानी का जाना भी अमिताभ बच्चन को सदमा दे गया था। जिसका दर्द उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। ब्यूरो रिपोर्ट ई2