Cli

क्या ‘Toxic’ का 50 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन सिर्फ एक दिखावा है? KRK का दावा!

Uncategorized

यश कार्यारा आडवाणी तारा सुतारिया स्टारिंग फिल्म टॉक्सिक आज रिलीज हो गई। लेकिन रिलीज से पहले ही टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म क्रिटिक केआरके को लीगल नोटिस भेज दिया है। यह एक डिफेमेशन नोटिस है जिसमें कहा गया है कि केआरके पिछले कुछ समय से टॉक्सिक फिल्म को लेकर नेगेटिव बातें कर रहे हैं

और उसी के चलते उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है। आपको बता दें कि आरके ने पिछले कुछ समय में टॉक्सिक फिल्म को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे मुंबई से कुछ क्रिटिक्स को बेंगलुरु ले जाया गया जहां पर टॉक्सिक का इवेंट अटेंड किया गया और इन क्रिटिक्स को ट्रेलर का रिव्यु अच्छा देने के लिए पैसा भी दिया गया। हालांकि किसी ने भी इस बात को वेरीफाई नहीं किया।

इतना ही नहीं केआरके ने यह भी दावा किया है कि टॉक्सिक के मेकर्स बल्क बुकिंग कर रहे हैं पहले से ही फिल्म की ताकि फिल्म की रिलीज के पहले ही दिन यह फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ प्लस अनाउंस कर पाए और तो और यह भी कहा गया है कि कई सारे फिल्म क्रिटिक्स को टॉक्सिक फिल्म पहले ही दिखा दी गई है और इन्हें कहा गया है कि आपको फिल्म को चार स्टार देने हैं और उसके एवज में इन बड़े क्रिटिक्स को मोटा पैसा दिया गया है। हालांकि यह सारे दावे हैं। किसी ने भी इन दावों को सच नहीं माना है।

बट केआरके के इन सारे ट्वीट्स की वजह से उनके ऊपर यह एक्शन लिया गया है। केआरके ने तो यह भी दावा किया है कि टॉक्सिक फिल्म का जो बजट है वह ₹750 करोड़ है और इस फिल्म को मुनाफा दिलवाने के लिए मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगवा रहे हैं। हालांकि ऑनलाइन जो बजट बता रहा है फिल्म का उसके अकॉर्डिंग तो ₹500 करोड़ कहा जा रहा है। बट बताया जा रहा है कि फिल्म 750 करोड़ की है। अब यह देखना होगा कि टॉक्सिक फिल्म जो मिड वीक में रिलीज की जा रही है, वह इस वीकेंड तक कितना कलेक्शन कर पाती है और जितना इस फिल्म का बस बन रहा है, क्या उतनी कमाई यह फिल्म दे पाएगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *