आज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली का निधन हो गया। 77 साल की उम्र में उन्होंने इस दनिया को अलविदा कहकर अपने दूसरी पत्नी अरुणा ईरानी को अकेला कर दिया। अरुणा ईरानी इस वक्त बहुत सारी बीमारियों से जूझ रही है। ऐसेम से उनके पति की सबसे ज्यादा जरूरत है उसे वक्त पति ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
ऐसे में अगर अरुणा ईरानी की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो अरुणा जी का जीवन हमेशा दर्द से भरी रही। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बचपन के बारे में बात करते हुए कहा की उनके पिता बीमार रहते थे उन्हे पढ़ने का शौक का , डॉक्टर बनना था, लेकिन उस वक्त भाई बहनों की जिम्मेदारी आने की वजह से उन्हें काम पर लगना पड़ा। उन्होंने 6 कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी।
9 साल की उम्र में उन्हे फिल्मों में काम मिला उन्होंने बिना रोल या नाम की परवाह किए बस पैसे कमाने के लिए काम किया। साथ में एक्ट्रेस ने बताया काम करने के बाद जो कुछ पैसे बचाते उससे उनके परिवार में मैंगो लाया जाता था।
अपने बारे में फैली अफवाह के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बोला महमूद के साथ काम करते वक्त उनके साथ शादी होने की अफवाह फैल गई थी जिसकी वजह से उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया था।