Cli

“जिस दिन खुद को शाहरुख से बड़ा माना, उस दिन मेरी दुकान बंद!”

Uncategorized

21 दिसंबर 2018 वो तारीख जब शाहरुख खान की जीरो यश के केजीएफ से टकराई थी। इस क्लैश में यश क्लियर विनर रहे और देखते ही देखते पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए। दूसरी तरफ जीरो डिजास्टर साबित हुई। वो भी ऐसी कि उसके ना चलने पर शाहरुख ने फिल्मों से 4 साल लंबा ब्रेक ले लिया। लेकिन आज 8 साल बाद भी यश ने उस क्लैश के रिजल्ट को अपने माथे पर चढ़ने नहीं दिया है। उनका कहना है कि जिस दिन वह खुद को शाहरुख जैसे सीनियर से ऊपर मान लेंगे उस दिन उनकी दुकान बंद पड़ जाएगी। 26 अगस्त को यश की टॉक्सिक रिलीज़ होने वाली है। नवंबर में वह रामायण में भी नजर आएंगे। पिछले दिनों वो इन फिल्मों को प्रमोट करने के लिए इंडिया टीवी के स्पेशल प्रोग्राम आपकी अदालत में गए थे।

उस एपिसोड का एक प्रोमो इंटरनेट पर रिलीज किया गया है। उसमें यश से केजीएफ और जीरो के ऐतिहासिक क्लैश पर चर्चा की गई। बातचीत के दौरान यश ने बताया कि वह आज भी शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं। इस पर एंकर ने कहा कि जब शाहरुख ने यश को मिलने का समय नहीं दिया तो उन्होंने अपनी केजीएफ को जीरो से भिड़ा दिया। इतना सुनते ही यश कहते हैं हमारी फिल्म छोटी थी।

शाहरुख सर की फिल्म बड़ी थी इसलिए हमने अपनी फिल्म को सेम डेट पर रिलीज़ कर दिया। वो एक सुपरस्टार हैं। जिस दिन मैं यह सोचने लगूं कि मैं अपने सीनियर्स से बड़ा हूं, उस दिन मेरी दुकान बंद हो जाएगी। 2018 में यश ने केजीएफ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा था कि देश में दो-तीन बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज़ होने की पर्याप्त जगह है। इसलिए कोई एक मूवी सब कुछ हासिल नहीं कर सकती। उन्होंने बताया कि जीरो से टकराना इंटेंशनल नहीं था।

उन्होंने तो यह डेट इसलिए चुनी क्योंकि सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऐसा चाहते थे। वैसे केजीएफ को लगभग ₹80 करोड़ में बनाया गया था। सैकनेल के मुताबिक 2018 में इसने वर्ल्ड वाइड ₹237.75 करोड़ छाप दिए थे। दूसरी तरफ ₹200 करोड़ में बनी शाहरुख स्टारर जीरो बॉक्स ऑफिस पर केवल ₹178 करोड़ ही कमा पाई थी। यश के इस बात पर शाहरुख अगर कुछ रिएक्ट करते हैं तो हम वो खबर भी आप तक जरूर लाएंगे। यह खबर लिखी है हमारे साथी शुभांजल ने। आप देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *