Cli

सुष्मिता संग रिश्ते पर विक्रम भट्ट ने सालों बाद खोला वो छुपा हुआ राज!

Uncategorized

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट कर रहे थे विक्रम भट्ट। सुष्मिता संगश लेकिन पैसों को तरसे विक्रम ना पैसा ना सुकून फिर भी प्यार में थे विक्रम। विक्रम भट्ट का बड़ा खुलासा जहर खाने के लिए भी नहीं थे पैसे। मिस यूनिवर्स संग रिश्ता लेकिन जिंदगी थी फकीर जैसी। ब्रेकअप के बाद भी सुष्मिता के लिए नहीं बदले जज्बात। चमकती हुई दुनिया बड़े-बड़े सितारे। हिट फिल्में और करोड़ों की कमाई। बाहर से देखने पर बॉलीवुड की जिंदगी किसी सपने जैसी लगती है। लेकिन इस चमक के पीछे कई ऐसे दर्द छिपे होते हैं

जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज बात एक ऐसे फिल्म मेकर की करेंगे जिसने एक तरफ आमिर खान जैसे सुपरस्टार को डायरेक्ट किया तो दूसरी तरफ दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट किया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उस दौर में भी वह खुद को कंगाल बताते थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट की। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया, जब उनका नाम सुष्मिता सेन के साथ जुड़ा था। उन्होंने बताया कि उस वक्त उनकी जिंदगी बाहर से जितनी शानदार दिखती थी, अंदर से उतनी ही संघर्ष से भरी थी। विक्रम ने बताया कि जब उनका और सुष्मिता सेन का रिश्ता शुरू हुआ

तब वह एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर थे। हालात ऐसे थे कि जेब में पैसे तक नहीं थे। उन्होंने मजाक किया लेकिन दर्द भरे अंदाज में कहा कि उनके पास जहर खाने के पैसे तक नहीं थे। सोचिए एक तरफ बॉलीवुड के बड़े स्टार आमिर खान के साथ काम कर रहे थे। दूसरी तरफ मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन आर्थिक तंगी उनकी जिंदगी का सच बनी हुई थी।

विक्रम ने आगे बताया कि कई बार उनके पास इतनी भी रकम नहीं होती थी कि अपनी पसंद की सीढ़ी खरीद सकें। उन्होंने अपनी जिंदगी को एक फकीर जैसी जिंदगी बताया। यह बयान सिर्फ पैसों की कमी की कहानी नहीं बल्कि उस संघर्ष की भी कहानी है जो अक्सर सफलता के पीछे छिप जाती है। दिलचस्प बात तो यह है कि विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। दोनों की राहें अलग हो गई, लेकिन इतने सालों बाद भी विक्रम के दिल में सुष्मिता के लिए कोई शिकायत या कड़वाहट नहीं है। बल्कि उन्होंने रिश्तों को लेकर एक बेहद परिपक्व सोच सामने रखी।

विक्रम ने कहा कि उनकी जिंदगी में जो भी लोग आए उन्होंने उन्हें कुछ ना कुछ दिया, किसी ने प्यार दिया, किसी ने समय दिया तो किसी ने जिंदगी का कोई अहम सबक सिखाया। यही वजह है कि जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो उनके मन में किसी के लिए नफरत नहीं बल्कि सम्मान और आभार का भाव होता है। शायद यही जिंदगी की सबसे बड़ी सीख भी है। हर रिश्ता हमेशा मंजिल तक पहुंचे यह जरूरी नहीं। कुछ रिश्ते सिर्फ हमें बेहतर इंसान बनाने के लिए आते हैं।

कुछ लोग हमारी जिंदगी में थोड़े समय के लिए आते हैं। लेकिन उनकी यादें और उनकी मिली सीख हमेशा हमारे साथ रहती है। वहीं अगर विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन की कहानी पर नजर डालें तो यह सिर्फ एक अफेयर की कहानी नहीं यह संघर्ष, सफलता, प्यार और जिंदगी को समझने की कहानी है। एक ऐसी कहानी जो बताती है कि नाम, शोहरत और ग्लैमर के पीछे भी इंसान वही रहता है जो भावनाओं, मुश्किलों और रिश्तों से गुजरता है। आज विक्रम भट्ट अपने करियर में एक स्थापित नाम है। लेकिन उनका यह खुलासा उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं। क्योंकि कभी-कभी जिंदगी की सबसे कठिन राहें ही हमें सबसे मजबूत इंसान बनाती हैं। तो दोस्तों, कैमरे के सामने दिखने वाली चमक के पीछे छिपी यह कहानी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताइएगा। ऐसी तमाम बॉलीवुड से जुड़ी अपडेट्स के लिए देखते रहिए TNP एक्सप्लोर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *