इसे बचाने में मेरा कोई फायदा नहीं। और तुझे तोड़ डालने में मेरा कोई नुकसान नहीं। 20,500 फीट की ऊंचाई से कभी जंप लगाई है आपने। 20 मिनट है। जुबान तेज चलाएगा जवाब सीधा देगा तो यहां से बिना टूटे फूटे बाहर जाएगा। मुझे करन की नहीं। उसके और उसके 100 आदमियों की चिंता है इसके साथ। हिंदी सिनेमा में गिनती के ऐसे एक्टर हुए हैं जो मार्शल आर्ट्स के उस्ताद माने जाते हैं। इनमें सबसे पहला नाम जो याद आता है वो है विद्युत जामवाल। विद्युत ना सिर्फ अपनी फिजिक के लिए बल्कि अपनी फाइटिंग स्किल्स के लिए भी लोगों के चहेते हैं। बॉलीवुड में एक धांसू आगाज करने के बाद भले ही विद्युत की फिल्में बहुत ज्यादा प्रभाव छोड़ने में कामयाब ना रही हो लेकिन उन्हें लेकर फैंस के दिलों में जो प्यार है उसमें जरा भी कमी नहीं आई है। तुझे जानता नहीं इसे पहचानता नहीं। किस्सा टीवी आज अपने एक सब्सक्राइबर विक्रम की खास रिक्वेस्ट पर विद्युत जामवाल की कहानी लेकर आया है। विद्युत जामवाल की कहानी विक्रम जी और आप सभी दर्शकों को पसंद आएगी ऐसी उम्मीद भी किस्सा टीवी करता है। एक पैरा कमांडो अपने इनिशियल ट्रेनिंग में ऐसी पांच जंप्स लगाता है।
“कमांडो” फेम एक्शन स्टार विद्युत जामवाल का कहना है कि डेट की समस्या के कारण वह फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के सलमान खान की अगली फिल्म में उनके छोटे भाई का किरदार निभाने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सके।”फिल्मों में काम करते समय कई चीजें घटित होती रहती हैं। मैं फिलहाल एक-दो फिल्मों पर काम कर रहा हूं। इसके अलावा, कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिनमें मैं काम करना चाहता हूं – जैसे सलमान खान के साथ।”उन्होंने आगे कहा, “मैं बचपन से ही उनका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, लेकिन अगर आपके पास तारीखें नहीं हैं, तो यह काफी मुश्किल हो जाता है।”सितंबर, विद्युत जामवाल ने बताया कि उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म करने से क्यों इनकार कियाविद्युत जामवाल ने बताया कि उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म करने से क्यों इनकार किया।”कमांडो” फेम एक्शन स्टार विद्युत जामवाल का कहना है कि डेट की समस्या के कारण वह फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के सलमान खान की अगली फिल्म में उनके छोटे भाई का किरदार निभाने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सके।लाइव टीवीशेयर करनाविज्ञापनविद्युत जामवाल ने बताया कि उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म करने से क्यों इनकार किया।विद्युत जामवाल और सलमान खान का कोलाजआईएएनएसआईएएनएसमुंबई , अद्यतन: फ़रवरी 11, 2014 16:11 IST”कमांडो” फेम एक्शन स्टार विद्युत जामवाल का कहना है कि डेट की समस्या के कारण वह फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के सलमान खान की अगली फिल्म में उनके छोटे भाई का किरदार निभाने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सके।”अगर आप यह कहेंगे कि मैंने (सलमान खान के साथ) फिल्म ठुकरा दी है तो यह गलत होगा। असल बात यह है कि सूरज सर और मेरी डेट्स मैच नहीं हो रही थीं,” विद्युत ने सोमवार को यहां एक कॉलेज में पत्रकारों से कहा, जहां वह लड़कियों को आत्मरक्षा की तकनीक सिखा रहे थे।
विद्युत जामवाल का जन्म 10 दिसंबर 1980 को हुआ था। कई जगह दावा किया जाता है कि विद्युत का जन्म जम्मू कश्मीर में हुआ था। हालांकि यह बात गलत है। विद्युत का जन्म कानपुर में हुआ था। पर क्योंकि इनके पिता आर्मी में थे और अक्सर उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने परिवार को लेकर रहना पड़ता था तो हो सकता है इसी वजह से विद्युत जामवाल के जन्म स्थान को लेकर यह कंफ्यूजन हुआ हो। बहरहाल विद्युत का पूरा नाम विद्युत देव सिंह जामवाल है। इनका एक भाई और बहन है। हालांकि उनके बारे में किसी तरह की कोई जानकारी हमें नहीं मिल पाई है। विद्युत छोटे ही थे जब इनके पिता की मृत्यु हो गई। इनकी मां विमला जामवाल ने अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश की। यूं तो पिता की पेंशन इनकी मां को मिल रही थी। लेकिन उससे परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा था। सो इनकी मां विमला जामवाल केरल के एक आश्रम में नौकरी करने लगी। वो आश्रम केरल के पलक्कड़ जिले में मौजूद है। विद्युत जब महज 3 साल के ही थे तब इनकी मां ने इन्हें पढ़ाई के साथ-साथ मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दिलानी शुरू कर दी। केरल के स्थानीय मार्शल आर्ट कलरी पैट टू के दांव पेच विद्युत ने छोटी उम्र में ही सीखने शुरू कर दिए थे। लगभग 10 सालों तक विद्युत जामवाल अपनी मां व भाई-बहनों के
साथ केरल में रहे। इस दौरान विद्युत कलरी पैटू के एक्सपर्ट बन गए। हालांकि इस वक्त तक भी इन्होंने यह नहीं सोचा था कि यह फिल्मों में जाएंगे। यह तो बस शौकियाना ही मार्शल आर्ट करते थे। इनका ख्वाब तो अपने पिता की तरह इंडियन आर्मी जॉइ करना था। लेकिन जब इन्हें इनकी मार्शल आर्ट के लिए लोगों से जमकर तारीफें मिलने लगी तो इन्होंने सेना में जाने का अपना इरादा बदल दिया। इन्होंने फैसला किया कि अब यह मार्शल आर्ट में ही अपना करियर बनाएंगे। विद्युत जामवाल ने देश विदेश में कई मार्शल आर्ट कंपटीशंस में फाइट की। उनका काफी नाम हुआ और क्योंकि ईश्वर ने विद्युत को एक शानदार शख्सियत का मालिक बनाया था तो उनके पास मॉडलिंग्स के ऑफर्स भी खूब आने लगे। विद्युत दिल्ली आ गए। यहां उन्हें कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिला। लेकिन और ज्यादा बेहतर भविष्य की चाहत में विद्युत मुंबई आ गए। मुंबई में भी विद्युत को मॉडलिंग में सफलता मिलने लगी। लेकिन क्योंकि विद्युत एक मार्शल आर्टिस्ट थे तो उन्हें यह बात बहुत खलती थी कि मॉडलिंग में उनके असली टैलेंट का कोई इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इसलिए विद्युत ने तय किया कि वह फिल्मों में काम करेंगे। विद्युत की प्लानिंग थी कि वह एक्शन फिल्मों का हिस्सा बनेंगे। एक्शन फिल्मों में उन्हें
अपनी मार्शल आर्ट स्किल्स से बहुत फायदा पहुंचेगा। विद्युत ने खाली वक्त में फिल्मों में काम पाने के लिए हाथ पैर मारने शुरू कर दिए। हालांकि शुरुआत में कोई भी इन्हें काम नहीं देना चाहता था। लोग कहते थे कि ना तो तुम्हारा चेहरा कुछ खास है और ना ही तुम एक्टिंग करना जानते हो। तुम्हें काम नहीं मिल पाएगा। लोगों की ऐसी बातें सुनकर भी विद्युत ने अपना हौसला डिगने नहीं दिया। उन्होंने टीवी शोज़ में ऑडिशन देना भी स्टार्ट कर दिया। हालांकि वहां से भी विद्युत को कोई काम नहीं मिला। फिर विद्युत की किस्मत बदली साउथ की एक फिल्म ने। यह फिल्म थी शक्ति जो कि साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मेन लीड में जूनियर एनटीआर थे। विद्युत ने इस फिल्म में एक नेगेटिव कैरेक्टर प्ले किया था क्योंकि यह एक तेलुगु फिल्म थी और विद्युत को तेलुगु भाषा नहीं आती थी तो शूटिंग के दौरान उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। मजबूरी में उनके सारे डायलॉग्स डब कराने पड़े थे। लेकिन फाइनली जब फिल्म रिलीज हुई तो विद्युत का काम लोगों को पसंद आया और इस तरह विद्युत को एक मजबूत और सदी शुरुआत मिल गई। शक्ति की शूटिंग खत्म करने के बाद जब विद्युत मुंबई लौटे तो उन्हें खबर मिली कि निशिकांत कामत अपनी फिल्म फोर्स के लिए एक नए चेहरे को तलाश रहे हैं।
विद्युत भी अपनी किस्मत आजमाने निशिकांत के पास पहुंच गए और ऑडिशन व स्क्रीन टेस्ट के बाद आखिरकार विद्युत जामवाल को फोर्स फिल्म के लिए साइन कर लिया गया। पहली ही हिंदी फिल्म में विद्युत को जॉन अब्राहम जैसे सुपरस्टार के अपोजिट एंटगोनिस्ट यानी मेन विलेन का किरदार जीने का मौका मिल गया। यूं तो यह फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। लेकिन जितने भी लोगों ने यह फिल्म देखी थी, वह सब विद्युत जामवाल को देखकर उनकी पर्सनालिटी के फैन हो गए थे। विद्युत की किस्मत की गाड़ी भी चल निकली व उन्हें और कुछ बड़े बजट की साउथ फिल्मों में काम करने का मौका मिला। जैसे उसारावेली, बिल्ला 2 और थुपक्की। इसके बाद 2013 में आई बुलेट राजा में विद्युत ने एसीपी अर्जुन सिंह का एक सपोर्टिंग कैैक्टर प्ले किया था। लेकिन विद्युत की किस्मत बदली इसी साल यानी 2013 में आई कमांडो नाम की फिल्म ने। कमांडो वो पहली फिल्म थी जिसमें विद्युत जामवाल मेन हीरो थे। इस फिल्म में विद्युत की फाइटिंग स्किल्स और उनके एक्शन सीक्वेंसेस ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बारे में कहा जाता है
कि प्रोड्यूसर विपुल शाह ने जब फोर्स में विद्युत को एक्शन करते देखा था उसी वक्त उन्होंने तय कर लिया था कि इस लड़के को लेकर अलग से एक फिल्म बनाई जाएगी और फिर फाइनली विपुल शाह ने विद्युत के लिए कमांडो फिल्म बनाई। इस फिल्म में विद्युत ने जितने भी एक्शन सीक्वेंस किए थे, वह उन्होंने खुद ही प्लान किए थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और अब तक इस फिल्म के तीन पार्ट आ चुके हैं। विद्युत यारा नाम की एक फिल्म में भी काम कर चुके हैं जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म में इरफान खान की जवानी का किरदार विद्युत जामवाल करने वाले थे और चकि विद्युत इरफान खान के बहुत बड़े फैन थे तो यारा फिल्म के लिए विद्युत ने सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो का ऑफर ठुकरा दिया था। जी हां, विद्युत को प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान के छोटे भाई का रोल ऑफर हुआ था। जो उनके इंकार करने के बाद नील नितिन मुकेश ने प्ले किया था। लेकिन किस्मत का खेल देखिए। यारा फिल्म की शूटिंग से पहले ही इरफान खान की तबीयत खराब हो गई और वह इलाज के लिए विदेश चले गए। और जब यारा फिल्म रिलीज हुई उस वक्त तक इरफान खान को दुनिया से गए हुए 2 महीने बीत चुके थे। विद्युत की एक और चर्चित फिल्म है 2020 में ही आई खुदा हाफिज। इस फिल्म में भी विद्युत ने बहुत बढ़िया काम किया था और यह विद्युत के शानदार काम का ही नतीजा था कि साल 2022 में खुदा हाफिज का सीक्वल भी रिलीज हुआ था। विद्युत की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो पता चलता है कि थ्री इडियट फेम मोना सिंह के साथ किसी वक्त पर विद्युत रिलेशन में थे। लेकिन जब मोना का एक कथित एमएमएस लीक हुआ तो उसके बाद मोना के साथ विद्युत का रिश्ता खराब हो गया और फाइनली दोनों अलग हो गए। फिर विद्युत के जीवन में आई फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी उनसे तो विद्युत ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन इसी साल यानी 2023 में विद्युत और नंदिता मेहतानी भी सगाई तोड़कर अलग हो चुके हैं। बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो विद्युत की कुछ फिल्में अभी पाइपलाइन में हैं जिनका इंतजार उनके फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। किस्सा टीवी विद्युत जामवाल के बेहतर भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है। जय हिंद।