Cli

1 लाख तक पहुंचा मौतों का आंकड़ा? विश्व की सबसे बड़ी तबाही !

Uncategorized

एक पल में सब कुछ बदल गया। लोग अपने घरों में थे। बाजारों में चहल-पहल थी। तभी धरती ने ऐसा करवट बदला कि पूरा वेनेजुएला कांप उठा। नमस्कार, मैं हूं आपके साथ कृपा शंकर शर्मा। दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में तबाही का ऐसा मंजर देखने को मिला है जिसने पूरी दुनिया को झकझोड़ दिया है। कुछ ही सेकंड के अंतराल में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी कि यूएसजीएस ने

रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 10,000 से लेकर 1 लाख तक पहुंच सकती है। जबकि आर्थिक नुकसान वेनेजुएला की जीडीपी के 2 से 20% तक हो सकता है। देखिए सबसे पहले 7.2 और फिर महज 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा शक्तिशाली भूकंप आ गया। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर सड़कों पर दौड़ पड़े। कई इलाकों में अफरातफरी का माहौल हो गया। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इतना बड़ा भूकंप आया क्यों? विशेषज्ञों के मुताबिक वेनेजुएला कैरेबियन प्लेट और दक्षिणी अमेरिकी प्लेट के जंक्शन पर स्थित है। करोड़ों साल से यह दोनों टेक्टोनिक जो प्लेटें हैं वो लगातार खिसक रही हैं।

प्लेटों के बीच में जमा दबाव जब अचानक टूटा तो ऊर्जा भूकंप के रूप में बाहर निकली। समुद्र के नीचे मौजूद एक सक्रिय फोर्ट्ट लाइन पर तनाव के अचानक से रिलीज होने से यह शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद राजधानी, काराकस और आसपास के इलाकों में तबाही के दृश्य देखने को मिले हैं। कई इमारतें जमीदोज हो गई हैं। सड़कों में दरारें पड़ गई हैं और हजारों लोग घर छोड़कर खुले मैदानों में पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोस में लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं। जबकि कई परिवार अपने प्रियजनों की तलाश में जुटे हैं। राहत और बचाव दल मलवे फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। जबकि सेना, पुलिस और मेडिकल टीमें युद्ध स्तर पर अभियान चला रही हैं। विशेषज्ञों की सबसे बड़ी चिंता अब आफ्टर शॉक्स को लेकर है।

यानी बड़े भूकंप के बाद आने वाले झटके पहले से कमजोर इमारतों को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही वजह है कि लोगों को घरों में लौटने से बचने की सलाह दी गई है। धरती के भीतर जमा दबाव जब अचानक फूटता है तो उसका असर सिर्फ जमीन पर नहीं बल्कि लाखों जिंदगियों पर पड़ता है। वेनेजुएला में आई यह आपदा एक बार फिर से याद दिलाती है कि प्रकृति के सामने इंसान कितना ऐसा है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें राहत और बचा और पर टिकी हुई है। उम्मीद करते हैं जल्द से जल्द वेनेजुएला की जनता के लिए शांति हो। वहां पे वापस से पहले जैसी खुशहाली हो। फिलहाल इस खबर में इतना ही। फिर होगी मुलाकात बड़ी खबर बड़े मुद्दे के साथ। तब तक के लिए दीजिए इजाजत। नमस्कार। देश दुनिया की ताजा खबरें और वीडियोस के लिए अभी डाउनलोड करें पत्रिका ऐप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *