बैंकॉक एयरपोर्ट पर पिछले दो दिनों से फंसा एयर इंडिया का विमान आखिरकार शनिवार सुबह दिल्ली लैंड हो गया। बैंकॉक से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI435 के 200 से ज्यादा भारतीय यात्री गुरुवार रात से लेकर करीब 30 घंटे तक थाईलैंड में फंसे रहे। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन की लापरवाही और खराब प्रबंधन के कारण महिलाओं और छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट पर गुरुवार की रात
200 से ज्यादा भारतीय यात्रियों के लिए काले सफर की तरह साबित हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट AI435 को गुरुवार 13 अगस्त की रात दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। सभी यात्री विमान में सवार हो चुके थे और प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे तक भी पहुंच गया था। लेकिन अचानक फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई। शुरुआत में कैबिन क्रू ने यात्रियों को तकनीकी खराबी की बात कही और करीब
2ाई घंटे तक सभी को प्लेन के अंदर ही बैठाकर रखा। यात्रियों को इस बात का भरोसा दिया गया कि फ्लाइट रात सवा बजे उड़ान भरेगी। लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक फ्लाइट को अगले दिन तक के लिए रद्द कर दिया गया। हंगामे और विरोध के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों को रात 12:00 बजे होटल भेजा। लेकिन मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। शुक्रवार को यात्रियों को फिर से शाम 5:30 बजे की फ्लाइट का झांसा देकर दोपहर 1:30 बजे ही एयरपोर्ट बुला लिया गया।
शाम सवा5 बजे की नई टाइमिंग तय की गई। पर तय समय पर फिर बोर्डिंग नहीं हुई। इस दौरान घंटों इंतजार बार-बार बदलते शेड्यूल और एयरलाइन की तरफ से किसी स्पष्ट जानकारी के ना मिलने से यात्रियों का सब्र टूट गया। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे लोग भूख प्यास से बेहाल होते रहे। एयर इंडिया ने ना तो यात्रियों को तुरंत रिफंड का विकल्प दिया और ना ही किसी दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया। कुछ बेबस यात्रियों ने तो खुद के पैसे खर्च करके दूसरी एयरलाइन से भारत लौटने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह रही कि जहां
प्लेन में मौजूद क्रू मेंबर्स खराबी की बात करते रहे। वहीं एयर इंडिया ने यात्रियों को भेजे आधिकारिक ईमेल में इस 30 घंटे की देरी की वजह सिर्फ ऑपरेशनल कारण बताई। शुक्रवार रात 8:00 बजे किसी तरह बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू हुई और आखिरकार रात 10:30 बजे विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। शनिवार सुबह जब यह फ्लाइट दिल्ली उतरी तब जाकर 30 घंटे से डर के साए में जी रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली। हाल के दिनों में एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आ रही इस तरह की तकनीकी और ऑपरेशनल खामियों ने एयरलाइन के प्रबंधन और यात्री सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एबीपी गंगा खबर आपकी जुबान आपकी।