Cli

एक्टिंग में हो रहे फ्लॉप! क्या अब किसानी करेंगे वरुण धवन?

Uncategorized

लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद क्या बॉलीवुड छोड़ अब किसानी करेंगे वरुण धवन? भेडिया और बवाल जैसी फिल्मों के खास कमाल न दिखाने के बीच एक्टर हाथ में फावड़ा थामे मजदूरों संग खेतों में धान लगाते नजर आए हैंबॉलीवुड स्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि एक अलग ही वजह से फैंस के बीच छाए हुए हैं. अभी कुछ दिन पहले ही वरुण ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक नया खेत खरीदा है जिसे उन्होंने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी अचीवमेंट बताया था. अब एक्टर की कुछ ऐसी फोटोज सामने आई हैं जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. जहां वे किसानों के साथ धान लगाते दिखाई दे रहे हैं. ये फोटोज काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं.

सामने आई तस्वीरों में वरुण धवन अपनी महंगी गाड़ियों और स्टारडम को पीछे छोड़कर खेतों में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. खेतों में धान के पौधे लगाते और हाथों में फावड़ा चलाकर मिट्टी खोदते वरुण का यह देसी अंदाज देखकर फैंस दंग रह गए हैं. हर कोई बस यही पूछ रहा है कि क्या वरुण अब बॉलीवुड छोड़ किसानी करने वाले हैं.

वायरल हो रही लेटेस्ट तस्वीरों में वरुण धवन एकदम सादे अंदाज में खेतों में उतरकर काम करते दिख रहे हैं. उन्होंने सफेद शर्ट और पैंट पहनी हुई है और पैंट को नीचे से फोल्ड करके वो कीचड़ वाले खेत में खड़े हैं. एक्टर वहां मौजूद लोकल किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई कर रहे हैं.एक दूसरी तस्वीर में वो हाथ में फावड़ा थामकर मिट्टी समतल करते और खेती का काम संभालते नजर आ रहे हैं. उनका यह सादगी भरा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी इस मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

जब से वरुण की खेती करते हुए फोटो सामने आई हैं तब से फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. कुछ समय पहले जब वरुण ने यह जमीन खरीदी थी तब उन्होंने चाय बिस्किट का आनंद लेते हुए एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने कहा था कि यह खेत खरीदना उनके लिए बहुत स्पेशल है. खेत खरीदने के बाद वरुन अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर इस बार धान लगाते फोटोज पोस्ट की हैं. वहीं कैप्शन ने उन्होंने लिखा- खेती शुरू. अब जब वो खुद खेत में उतरकर धान लगा रहे हैं तो लोग सोच में पड़ गए हैं कि क्या एक्टर एक्टिंग छोड़कर फुल टाइम फार्मर बनने जा रहे हैं. हालांकि ऐसा नहीं है यह काम उन्होंने प्रकृति से जुड़ने और अपने इस नए शौक को पूरा करने के लिए किया है.

ग्लैमर वर्ल्ड से दूर वरुण धवन का यह सिंपल अंदाज उनके फैंस का दिल जीत रहा है. लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स करके लिख रहे हैं कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद उनमें रत्ती भर भी घमंड नहीं है. किसान भाइयों के साथ घुटने तक कीचड़ में खड़े होकर काम करना काबिले तारीफ है.वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण अपने आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं लेकिन जब भी उन्हें शूटिंग से वक्त मिलता है वो अपने इस फार्म पर सुकून भरा टाइम स्पेंड करने पहुंच जाते हैं. खेती को लेकर उनका यह पैशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *